अनुष्का शर्मा खूबसूरत एक्ट्रेस में से हैं. एक्ट्रेस ने फिलहाल अपने पति विराट कोहली के साथ लंदन में बेटी वामिका का 6 महीने का जन्मदिन सेलिब्रेट किया है, जिसके बाद उन्होंने मंगलवार को 'मी टाइम' सेल्फी शेयर की है. अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर प्रशंसकों के लिए एक सेल्फी शेयर की है, जिसमें उनका लुक बेहद ही शानदार दिख रहा है. आपको बता दें अनुष्का पिछले महीने से विराट और वामिका के साथ लंदन में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं. परी एक्ट्रेस, जिन्होंने वामिका को जनवरी 2021 में जन्म दिया, वे अपने परिवार संग फैमिली टाइम एन्जॉय कर रही हैं.
अनुष्का ने फ्लॉन्ट किए लुक्स
मंगलवार को, अनुष्का ने एक सेल्फी अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की, जिसमें हम उन्हें उनके लुक्स को फ्लॉन्ट करते देख सकते हैं. एक्ट्रेस ने ब्लैक टॉप कैरी किया हुआ है, जिसपर व्हाइट प्रिंट का काम दिखाई दे रहा है. इसके साथ, एक्ट्रेस ने वाच और शेड्स के साथ अपने लुक को कम्पलीट किया.
तस्वीर में देखा जा सकता है एक्ट्रेस काफी खूबसूरत लग रही हैं. उनकी यह तस्वीर सोशल मीडिया पर कई फैन पेज पर देखने को मिल रही है. इसी के साथ बता दें अनुष्का सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और आए दिन तस्वीरों-वीडियो के जरिए पोस्ट शेयर करती रहती हैं.
अब अनुष्का-विराट की बेटी वामिका 6 महीने की हो गई हैं. इस खास मौके पर अनुष्का और विराट ने सिंपल तरीके से सेलिब्रेट किया. अनुष्का ने पार्क में बेटी के साथ छोटी सी पिकनिक की, जिसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने साझा की. तीनों की प्यारी फोटोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई हैं. तस्वीरों को शेयर करते हुए अनुष्का ने कैप्शन में लिखा, "उसकी एक मुस्कान पूरी दुनिया बदल सकती है. उम्मीद करती हूं कि हम उस प्यार पर खरा उतर सकें जिसकी तुम हमसे उम्मीद करती हो. हम तीनों को हैप्पी 6 मंथ्स."
शर्टलेस इमरान हाशमी ने फ्लॉन्ट किए एब्स, ट्रांसफॉर्मेशन देख हैरान फैंस
अनुष्का शर्मा वर्क फ्रंट
इस बीच, अभिनेत्री काम पर लौटने से पहले अपना समय परिवार के साथ बिता रही है. वह फिलहाल अपने बैनर क्लीन स्लेट फिल्म्स के तहत कला सहित कई प्रोजेक्ट्स का निर्माण कर रही हैं, जिसमें तृप्ति डिमरी और बाबिल खान अहम किरदार में नजर आएंगे. एक्ट्रेस को पिछली बार साल 2018 में शाहरुख खान और कटरीना कैफ के साथ फिल्म जीरो में देखा गया था.
aajtak.in