पुरानी तस्वीर पर करीना का कमेंट, 'कपूर्स हमेशा खाने के आस-पास ही क्यों नजर आते हैं'

तीनों की यह तस्वीर देख अंदाजा लगा सकते हैं क‍ि यह किसी खास ओकेजन की फोटो है. इस तस्वीर पर नीतू ने पुरानी दिनों को याद कर लिखा- 'यह nostalgic है.' रिया कपूर ने अपनी मां की तारीफ में लिखा- मां का चेहरा तो फायर है. लेक‍िन सबसे मजेदार कमेंट करीना ने किया है.

Advertisement
करीना कपूर करीना कपूर

aajtak.in

  • नई द‍िल्ली ,
  • 02 मई 2022,
  • अपडेटेड 2:15 PM IST
  • खाने का शौकीन है कपूर पर‍िवार
  • अन‍िल कपूर ने शेयर की थ्रोबैक फोटो
  • करीना कपूर ने किया कमेंट

कपूर पर‍िवार खाने का शौकीन है यह बात अब तक शायद उनके सभी फैंस को पता है. लजीज व्यंजन के लिए कपूर पर‍िवार का प्यार कई बार फोटोज में भी देखा जा चुका है. हाल ही में अन‍िल कपूर ने भी एक थ्रोबैक फोटो शेयर की है, जिसपर करीना कपूर ने फूड लव को लेकर मजेदार कमेंट किया है. 

फोटो में अन‍िल की पत्नी सुनीता कपूर, करीना-कर‍िश्मा की दादी कृष्णा राज कपूर और नीतू कपूर देखी जा सकती हैं. तीनों हाथ में प्लेट लिए खाना लेती नजर आ रही हैं. तीनों की यह तस्वीर देख अंदाजा लगा सकते हैं क‍ि यह किसी खास ओकेजन की फोटो है. इस तस्वीर पर नीतू ने पुरानी दिनों को याद कर लिखा- 'यह nostalgic है.' रिया कपूर ने अपनी मां की तारीफ में लिखा- मां का चेहरा तो फायर है. लेक‍िन सबसे मजेदार कमेंट करीना ने किया है. 

Advertisement

गर्ल गैंग संग Farah Khan ने की पार्टी, हुमा कुरैशी-अदिति राव हैदरी ने रेस्टोरेंट में तोड़ी प्लेटें, Video 

करीना ने किया ये कमेंट 

करीना लिखती हैं- 'कपूर्स हमेशा खाने के आस-पास ही क्यों नजर आते हैं...then and now besttt...' इस फोटो पर यूजर्स ने भी कपूर फैमिली के फूड इंटरेस्ट पर कमेंट किया है. वहीं कुछ ने सोनम कपूर को सुनीता की कार्बन कॉपी बताया है. एक यूजर ने लिखा- 'मुझे लगा ये सोनम हैं...इस उम्र में सोनम भी ब‍िल्कुल ऐसी ही दिखती हैं.' दूसरे यूजर ने लिखा- 'सोनम कपूर और सुनीता मैम का ब‍िल्कुल सेम चेहरा है, ब्यूटीफुल पिक्चर..'

KGF 2: 1000 करोड़ की कमाई की बरसात, फिल्म ने बनाए ये 7 रिकॉर्ड

बेटे संग अन‍िल की आने वाली फ‍िल्म 

वर्कफ्रंट की बात करें तो अन‍िल कपूर जल्द ही बेटे हर्षवर्धन कपूर के साथ फिल्म थार में नजर आएंगे. फिल्म का टीजर रिलीज हो चुका है जिसमें दोनों बाप-बेटे एक-दूसरे से टक्कर लेते दिखाई दिए. इसे राज सिंह चौधरी ने डायरेक्ट किया है. यह 6 मई से नेटफ्ल‍िक्स पर रिलीज की जाएगी.  

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »