Advertisement

बॉलीवुड

'कुरान की आयत-नमाज पढ़ते लोग', सलमान खान ने बनाई खास पेंटिंग, बहन अर्पिता ने करोड़ों के घर में सजाई

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 01 जून 2026,
  • अपडेटेड 3:40 PM IST
  • 1/11

बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ एक शानदार पेंटर भी हैं. सलमान खान जब भी अपने काम से फ्री होते हैं, वो पेटिंग करना पसंद करते हैं. 

(Photo: Instagram @arpitakhansharma)

  • 2/11

सलमान खान ने अपनी छोटी बहन अर्पिता खान शर्मा और जीजा आयुष शर्मा को एक नायाब पेंटिंग बनाकर दी है. सलमान की पेंटिंग को अर्पिता ने अपने घर की दीवार पर लगाया है.

(Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

  • 3/11

बॉलीवुड की फेमस कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान जब अर्पिता खान के घर गई थीं, तब उन्होंने अपने यूट्यूब व्लॉग में सलमान की बनाई हुए कीमती पेंटिंग दिखाई थी. 

(Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

Advertisement
  • 4/11

अर्पिता ने बताया था कि सलमान खान ने पंटिंग में आयतल कुर्सी लिखी है. पेंटिंग में कई सारे लोग नजाम पढ़ते हुए भी बने हैं. खास बात ये है कि पेंटिंग में सिर्फ एक पोस्चर नहीं है, बल्कि नजाम पढ़ने के दौरान लिए जाने वाले हर एक पोस्टर को सलमान ने काफी बारीकी से बनाया है. 

(Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

  • 5/11

पेंटिंग में कोई सजदे में सिर झुकाए दिखेगा, तो कोई हाथ बांधे खड़ा दिखा. कोई दुआ मांगते नजर आया, तो कोई नमाज की नीयत करते हुए दिखाई दिया. सलमान ने नमाज के हर एक पोस्चर को बेहद बारीकी और खूबसूरती से बनाया है. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

  • 6/11

आयुष ने बताया था कि सलमान खान की बनाई हुई पेंटिंग उनके लिए काफी लकी है. आयुष ने कहा कि जब उनकी फिल्म अंतिम का पोस्टर रिलीज हुआ था उससे आधे घंटे पहले ही ये पेंटिंग उनके घर में लगी थी. 

(Photo: Instagram @arpitakhansharma)

Advertisement
  • 7/11

फराह खान ने अर्पिता के लैविश घर का टूर भी फैंस को दिया था. अर्पिता का घर इतना आलीशान और बड़ा है कि उसे देखकर फराह भी हैरान नजर आईं. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

  • 8/11

घर में एक फैमिली एरिया भी बना है. फैमिली एरिया में सोफा सेट लगा है और एंटरटेनमेंट के लिए टीवी भी लगा है. फैमिली एरिया में एक स्लाइडिंग दरवाजा लगा है. पार्टी करने के दौरान वो घर के फैमिली एरिया को प्राइवेट पार्टी रूम में बदल देते हैं. 

 

(Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

  • 9/11

लिविंग रूम में कई अलग सीटिंग एरिया बने हैं. लिविंग रूम की बालकनी काफी बड़ी है, जहां से पूरा मुंबई दिखाई देता है. बालकनी से आने वाली धूप, हवा से पूरा घर रौशन और फ्रेश रहता है. 
 

(Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

Advertisement
  • 10/11

घर में आयुष के लिए प्राइवेट अरिया बना है, जहां बैठकर वो रिलैक्स करते हैं. अपनी स्क्रिप्ट्स पढ़ते हैं.

 

 (Photo: Farah Khan Youtube Vlog)

  • 11/11

(Photos: Farah Khan Youtube Vlog)

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement