साउथ और बॉलीवुड में अपना नाम बना चुके रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को बस एक दिन बचा है. 26 फरवरी को दोनों मिलकर उदयपुर में सात फेरे लेने वाले हैं. परिवार के साथ चल रहे उनके शादी के फंक्शन को दोनों खूब एन्जॉय कर रहे हैं.
Photo: Instagram/@thedeverakonda
विजय और रश्मिका ने डेस्टिनेशन वेडिंग करने का फैसला किया है. खबरों के मुताबिक, दोनों ने अपनी शादी के वेन्यू के रूप में उदयपुर के 'द मेमेंटोस बाय आईटीसी होटल्स को चुना है.
Photo: Instagram/@thedeverakonda
अरावली रेंज के बीच बसा हुआ, उदयपुर शहर से थोड़ा बाहर यह हिलटॉप रिजॉर्ट नेचर और लग्जरी का शानदार मिश्रण पेश करता है. यह जगह पहाड़ियों और हरियाली से घिरी हुई है, जो शहर की भागदौड़ से दूर शांतिभरा एहसास देती है.
Photo: ITC Hotels Official Website
यहां इंडोर बैंक्वेट हॉल, ओपन लॉन और आउटडोर इवेंट स्पेस उपलब्ध हैं, जिनका इस्तेमाल अलग-अलग शादी सेरेमनी के लिए किया जा सकता है. रिजॉर्ट में लगभग 117 कमरे हैं, जिनमें प्रीमियम सुइट्स और प्राइवेट विला शामिल हैं.
Photo: ITC Hotels Official Website
कमरे आरामदायक हैं और प्राइवसी को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं. इनमें सिंपल मॉडर्न इंटीरियर और बड़ी खिड़कियां हैं. कमरों की कीमत आमतौर पर एक रात के लिए 20,000 रुपये से 50,000 रुपये तक होती है. सुइट्स और प्राइवेट विला की कीमत प्रति रात 70,000 रुपये या इससे अधिक हो सकती है.
Photo: ITC Hotels Official Website
अगर आप सोच रहे हैं कि रश्मिका और विजय की इस रिजॉर्ट में शादी की कुल लागत कितनी हो सकती है, तो अनुमान के अनुसार, यह 90 लाख रुपये से 2.5 करोड़ रुपये तक होगी. इसके पैकेज में आमतौर पर कमरे, कैटरिंग और इवेंट मैनेजमेंट जैसी सेवाएं शामिल होती हैं. आखिरी रकम मेहमानों की संख्या, फेस्टिविटी के पैमाने और डेकोरेशन पर निर्भर करेगी.
Photo: ITC Hotels Official Website
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 3 अक्टूबर 2025 को हैदराबाद में सगाई की थी. प्राइवेट सेरेमनी में हुए इस फंक्शन की भनक किसी को नहीं लगने दी गई. हालांकि बाद में दोनों को अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते देखा गया. अब गुरुवार, 26 फरवरी को उदयपुर में दोनों शादी कर रहे हैं.
Photo: ITC Hotels Official Website
कपल ने अपने वेडिंग सेलिब्रेशन को पूरी तरह से प्राइवेट रखने का फैसला किया है. इसमें केवल उनके परिवार, करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल होंगे. उदयपुर में शादी के बाद दोनों 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक शानदार रिसेप्शन पार्टी करने वाले हैं. यह पार्टी कथित तौर पर 'ताज कृष्णा' में होगी, जिसमें कई टॉलीवुड और बॉलीवुड के सितारे शामिल हो सकते हैं.
Photo: ITC Hotels Official Website
उदयपुर में फिलहाल विजय और रश्मिका की प्री-वेडिंग फेस्टिविटी चल रही हैं. लग्जरी रिसॉर्ट में कपल के दोस्त, परिवार और फैंस को पूल गेम्स, जापानी डिनर और मजेदार बॉन्डिंग सेशन्स एन्जॉय कर रहे हैं. उनके संगीत की वीडियो भी सामने आई है.
Photo: ITC Hotels Official Website