साउथ सिनेमा के दो बड़े सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अब हमेशा के लिए एक हो चुके हैं. बीते दिन 26 फरवरी को दोनों ने एक-दूसरे से शादी की. ये एक इंटीमेट सेरेमनी थी, जिसमें उनके करीबी शामिल हुए.
Photo: Yogen Shah
रश्मिका और विजय की शादी की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई. कपल की ट्रेडिशनल वेडिंग ने हर किसी के दिल को छुआ. अब शादी खत्म होने के बाद, कपल को एक साथ उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया.
Photo: Yogen Shah
विजय और रश्मिका उदयपुर से निकलकर अपने घर हैदराबाद की तरफ रवाना हुए. उससे पहले कपल ने पैपराजी से मुलाकात की और उनकी विशेज सुनकर उनका धन्यवाद किया.
Photo: Yogen Shah
इस दौरान रश्मिका और विजय भी नए जोड़े की तरह पूरे सजे हुए दिखे. रश्मिका ने जहां लाल सूट पहना था, वहीं विजय सिल्वर कलर के कुर्ते-पजामे में नजर आए. दोनों के चेहरे पर एक बड़ी सी मुस्कान भी देखी गई.
Photo: Yogen Shah
ये पहला मौका भी है जब रश्मिका और विजय ने एक साथ खड़े होकर पैप्स के कैमरा पर पोज दिए. इससे पहले दोनों एक साथ स्पॉट भी हुए, मगर उन्होंने कभी पैप्स को देखकर पोज नहीं किया.
Photo: Yogen Shah
रश्मिका और विजय ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद फाइनली शादी की. अक्टूबर 2025 में दोनों की सगाई हुई थी, जिसे ऑफिशियली अनाउंस नहीं किया गया. मगर फैंस ने कपल की उंगलियों में अंगूठी स्पॉट कर ली थी.
Photo: Yogen Shah
अब फैंस रश्मिका और विजय की इस नई शुरुआत के लिए बेहद खुश हैं. वो कपल को सोशल मीडिया के जरिए खूब सारी बधाई दे रहे हैं.
Photo: Yogen Shah
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा जल्द अपनी शादी का रिसेप्शन भी रखने वाले हैं. 4 मार्च को हैदराबाद में कपल ने बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री के सभी सितारों के लिए एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया है, जिसमें कई दिग्गज सेलेब्स की मौजूदगी होने वाली है.
Photo: Yogen Shah