Advertisement

बॉलीवुड

इंटीमेट सीन्स ठुकराकर डूबा करियर, इंडस्ट्री से दूर हुई एक्ट्रेस, बोलीं- कंफर्टेबल नहीं हूं

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 05 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:40 PM IST
  • 1/9

एक्ट्रेस नौशाद सेरुसी ने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में काफी काम किया है. लेकिन बीते कई सालों से वो स्क्रीन पर कम नजर आती हैं. नौशाद अब इंफ्लुएंसर बन चुकी हैं. इंस्टा पर उनके वीडियो ट्रेंड में रहते हैं. 
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

  • 2/9

इंस्टा पर शेयर किए एक कैंडिड वीडियो में नौशाद ने फिल्म इंडस्ट्री में आपने एक्सपीरियंस को रिवील किया है. उन्होंने ये भी बताया कि क्यों वो रोल्स को लेकर अचानक से सेलेक्टिव हो गईं. 
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

  • 3/9

नौशाद को सॉन्ग पिया बसंती से लाइमलाइट मिली थी. फिल्म अनवर में अपने रोल को लेकर वो नोटिस की गईं. एक्ट्रेस का कहना है इंडस्ट्री की डिमांड को पूरा करना उनके लिए आसान नहीं था.
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

Advertisement
  • 4/9

फिल्मों में काम ना करने के सवाल पर वो बोलीं- दो मक्खियों को एक थप्पड़ से मारो, क्या हम ऐसा कर सकते हैं? ये मुझसे सबसे ज्यादा पूछा जाने वाला सवाल है. 
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

  • 5/9

''फिल्मी दुनिया में काम करना शानदार था. लेकिन कुछ चीजें ऐसी होती हैं जहां आपसे कॉन्ट्रैक्ट में कहा जाता है कि किसिंग और इंटीमेट सीन्स करने में बहुत कंफर्टेबल होना होगा.''
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

  • 6/9

नौशाद ने फिल्मों में ऐसे सीन्स की बढ़ती डिमांड पर कहा- मुझे ऐसा लगता है कि अभी  वो लोग फालतू में किसिंग सीन्स को ऐड करते रहते हैं. 
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

Advertisement
  • 7/9

''मुझे ऐसा कहते हुए खेद है. मेरा मानना है स्क्रीन पर KISS सीन करते हुए हम अच्छे नहीं दिखते हैं. मुझे समझ नहीं आता ये सब क्या है. या फिर वो शूट करना नहीं जानते.''
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

  • 8/9

नौशाद के मुताबिक, वो ऐसे प्रोजेक्ट्स को करने से मना कर देती थीं, क्योंकि वो स्क्रीन पर किसिंग सीन्स करने में कंफर्टेबल नहीं हैं. उन्होंने पेमेंट इश्यूज को लेकर भी अपनी चुप्पी तोड़ी.
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

  • 9/9

उनका कहना है प्रोड्यूसर कई दफा आपकी पेमेंट का 25 फीसदी अमाउंट काट लेते हैं. कई दफा तो उन्हें पेमेंट ही नहीं मिली. इंडस्ट्री के नेटर्वकिंग सर्कल से दूरी बनाने का भी करियर पर फर्क पड़ा. नौशाद की पिछली रिलीज सीरीज 'जब खुली किताब' थी.
 

Photo: Instagram @nauheedc
 

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement