ग्लैमर की दुनिया जितनी चमकदार दिखती है, उसके पीछे उतनी ही जटिल और दबाव भरी कहानियां भी छिपी होती हैं. कई मिस इंडिया विजेताओं ने शोहरत पाई, लेकिन कुछ ने निजी कारणों, मानसिक दबाव या व्यक्तिगत प्राथमिकताओं की वजह से शोबिज से दूरी बना ली.
नफीसा जोसेफ ने 1997 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब जीता था. मॉडलिंग के बाद वो मशहूर VJ बनीं और MTV के कई शोज होस्ट किए. उन्होंने कुछ फिल्मों और टीवी प्रोजेक्ट्स में भी काम किया.
नफीसा ने जुलाई 2004 में महज 26 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सगाई टूटने और निजी तनाव को इसकी वजह बताया गया. उनकी मौत ने इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया था.
सयाली भगत ने 2004 में फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड का टाइटल जीता था. मिस इंडिया का ताज जीतने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की और ‘द ट्रेन’ और ‘घूमर’ जैसी फिल्मों में काम किया.
हालांकि सयाली को ग्लैमर वर्ल्ड में कुछ खास सफलता नहीं मिली. कुछ साल एक्टिंग करने के बाद वो लाइमलाइट से दूर हो गईं. वो अब पर्सनल लाइफ पर फोकस कर रही हैं और ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह चुकी हैं.
कुलजीत रंधावा ने फेमिना मिस इंडिया 1998 की फाइनलिस्ट और टॉप कंटेंडर रहीं. उन्होंने मॉडलिंग से शुरुआत की और टीवी सीरियल्स में काम किया. वो ‘कुसुम’ जैसे शोज में नजर आईं और अपनी दमदार स्क्रीन प्रेजेंस के लिए जानी गईं.
लेकिन कुलजीत ने फरवरी 2006 में 30 साल की उम्र में आत्महत्या कर ली. इस खबर ने हर किसी को शॉक में डाल दिया था. बताया गया कि एक्ट्रेस डिप्रेशन से जूझ रही थीं.
पूजा चितगोपेकर ने फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2007 का क्राउन अपने नाम किया था. उन्होंने इंटरनेशनल लेवल पर भारत को रिप्रेजेंट किया था. मॉडलिंग के बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया.
हालांकि पूजा को खास सफलता हासिल नहीं हुई. बाद में उन्होंने ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बना ली. पूजा ने शोबिज की दुनिया को अलविदा कहकर कॉर्पोरेट सेक्टर में अपना करियर आगे बढ़ाया.
रेशमी घोष ने फेमिना मिस इंडिया अर्थ 2002 का खिताब जीता था. मॉडलिंग के बाद उन्होंने टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई. रेशमी ने एकता कपूर के क्योंकि सास भी कभी बहू थी, किस देश में है मेरा दिल समेत कई पॉपुलर शोज में काम किया.
रेशमी कई सालों तक टीवी इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं, लेकिन उन्होंने शादी के बाद काम की रफ्तार धीमी कर दी और पर्सनल लाइफ को प्रायोरिटी दी. रेशमी आखिरी बार 2018 में महाकाली शो में नजर आई थीं.
(All Photo: IMDb)