धुरंधर में चौधरी असलम का किरदार निभाकर संजय दत्त छा गए हैं. उनकी दमदार एक्टिंग देख फैंस उनके मुरीद हो गए हैं. कहना पड़ेगा संजय दत्त जब भी स्क्रीन पर आते हैं, वो गर्दा उड़ा देते हैं.
(Photo: Social Media)
लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में छाने वाले संजय दत्त ने अपनी बड़ी बेटी त्रिशाला दत्त को इंडस्ट्री से हमेशा दूर ही रखा. उन्होंने बेटी को हीरोइन बनने की इजाजत नहीं दी.
(Photo: Social Media)
बता दें कि त्रिशाला दत्त, संजय दत्त और उनकी पहली पत्नी ऋचा शर्मा की बेटी हैं. ऋचा का कैंसर के चलते साल 1996 में निधन हो गया था. मगर संजय अपनी बेटी के काफी क्लोज हैं.
(Photo: Social Media)
त्रिशाला दत्त भी एक समय पर अपने पिता की तरह शोबिज में कदम रखना चाहती थीं. वो एक्ट्रेस के तौर पर अपना करियर बनाना चाहती थीं. मगर संजय दत्त बेटी के हीरोइन बनने के खिलाफ थे. संजय हमेशा से चाहते थे कि उनकी बेटी FBI ज्वॉइन करे.
(Photo: Social Media)
फिल्मफेयर को साल 2013 में दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने खुद इस बारे में बताया था. दरअसल, संजय से उनकी बेटी के बारे में सवाल किया गया था. तब उन्होंने बेटी त्रिशाला की फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की इच्छा पर नाराजगी जताई थी.
(Photo: Social Media)
बेटी के बारे में बात करते हुए संजय दत्त ने कहा था- मुझे खुशी है कि उसके सिर से एक्टिंग का भूत उतर गया. उसने फिलहाल के लिए एक्टिंग के अपने सपनों को छोड़ दिया है.
(Photo: Social Media)
'वो बहुत ही होशियार लड़की है, जिसने फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई की है. इसलिए मुझे कभी समझ नहीं आया कि उसने ये सब छोड़कर एक्ट्रेस बनने का फैसला क्यों लिया.'
(Photo: Social Media)
'इस इंडस्ट्री में एक्टर बनने के लिए भाषा जानना जरूरी है. लैंग्वेज ही उसके लिए सबसे बड़ी रुकावट बनती. पता नहीं उसे ये ख्याल कहां से आया था, लेकिन अब नहीं है. उम्मीद है कि वो जल्द ही FBI जॉइन करेगी और मुझे गर्व महसूस कराएगी.'
(Photo: Social Media)
पिता संजय की खातिर त्रिशाला ने एक्टिंग की दुनिया में कदम नहीं रखा. वो यूएस में साइकोथेरेपिस्ट (Psychotherapist) और मनोवैज्ञानिक (Psychologist) बनकर काम कर रही हैं.
(Photo: Social Media)
त्रिशाला दत्त यूएस में रहती हैं. त्रिशाला फिल्मी पर्दे और लाइमलाइट से दूर रहती हैं. वो काफी ग्लैमरस और खूबसूरत हैं. बता दें कि मान्यता दत्त से भी संजय दत्त के 2 बच्चे हैं. वो कुलमिलाकर 3 बच्चों के पिता हैं.
(Photo: Social Media)