बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों सांतवे आसमान पर हैं. आलिया अपने पति रणबीर कपूर और बेटी राहा के साथ छुट्टियों का मजा ले रही हैं. एक्ट्रेस ने 15 मार्च को अपना 33वां जन्मदिन मनाया. अब इस सेलिब्रेशन की फोटोज उन्होंने शेयर की है.
All Photos: Instagram/@aliaabhatt
अपने जन्मदिन के लिए आलिया भट्ट, पति और बेटी के साथ विदेश में ट्रिप पर गई थीं. उन्होंने डिज्नी वर्ल्ड में मौज-मस्ती करने के अलावा रणबीर कपूर के साथ रोमांटिक डिनर भी किया. आलिया और रणबीर की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं.
पत्नी आलिया के स्पेशल डे पर रणबीर कपूर ने उन्हें Kiss किया. हसबैंड से किस पाकर एक्ट्रेस काफी खुश नजर आ रही हैं. रणबीर भी उनपर प्यार लुटा रहे हैं. ये फोटो यूजर्स का फेवरेट बन गया है.
मम्मी आलिया भट्ट का जन्मदिन स्पेशल बनाने में नन्ही राहा ने भी कोई कमी नहीं छोड़ी. 3 साल की राहा ने मां आलिया भट्ट के नाम एक स्वीट बर्थडे नोट लिखा. इसमें बच्ची की कलाकारी तारीफ के काबिल है. राहा ने लिखा- हैप्पी बर्थडे ममा. आपको राहा और पापा की तरफ से बहुत सारा प्यार.
डिज्नी वर्ल्ड में घूमने की झलक भी आलिया भट्ट ने दी है. उन्होंने एक फैमिली फोटो शेयर की, जिसमें रणबीर, राहा और आलिया साथ चलते नजर आ रहे हैं. उनके चेहरे डिज्नी वर्ल्ड की जानी-मानी इमारत की तरफ है और कपल ने मिकी माउस के कान वाला हेयरबैंड पहना है.
ये बात जगजाहिर है कि आलिया भट्ट अपनी बड़ी बहन शाहीन भट्ट के बेहद करीब हैं. अब आलिया का जन्मदिन हो और शाहीन उनके साथ इसे सेलिब्रेट न करें, ऐसा नहीं हो सकता.
छुट्टियों पर एक्ट्रेस के साथ शाहीन भट्ट भी हैं. दोनों बहनों को खुशी-खुशी साथ में पोज करते देखा जा सकता है. दोनों काफी प्यारी लग रही हैं.
प्रोजेक्ट्स की बात करें तो आलिया भट्ट इन दिनों फिल्म 'अल्फा' को लेकर उत्साहित हैं. यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म की रिलीज का इंतजार हो रहा है.