Advertisement

बॉलीवुड

अभिषेक-ऐश्वर्या की 19वीं सालगिरह, बेटी आराध्या संग मनाया जश्न, दिखाई पार्टी की झलक

आजतक एंटरटेनमेंट डेस्क
  • नई दिल्ली,
  • 20 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:03 PM IST
  • 1/10

बॉलीवुड के पावर कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय की शादी 20 अप्रैल 2007 को हुई. उनकी शादी को 19 साल हो गए हैं.
 

  • 2/10

इस खास मौके पर जश्न तो बनता ही है. अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने वाली ऐश्वर्या ने इंस्टा पर सेलिब्रेशन की फोटो पोस्ट की है.
 

  • 3/10

उन्होंने पति अभिषेक और बेटी आराध्या संग फोटो शेयर की है. इनमें तीनों मुस्कुराते हुए पोज दे रहे हैं.
 

Advertisement
  • 4/10

ऐश्वर्या ने बड़ा सा बुके हाथों में पकड़ा हुआ है. सेल्फी फोटो में अभिषेक और ऐश्वर्या बेटी संग परफेक्ट फैमिली पोज दे रहे हैं.
 

  • 5/10

दूसरी फोटो में भी वो हंसते-मुस्कुराते दिख रहे हैं. कपल की मुस्कुराती हुई फैमिली फोटो बताती है कि उनकी एनिवर्सरी का जश्न कितना शानदार रहा. 
 

  • 6/10

इन खूबसूरत तस्वीरों को पोस्ट करते हुए ऐश्वर्या ने कैप्शन में हार्ट इमोजी बनाई है. फैंस ने कपल को शादी की 19वीं सालगिरह पर ढेरों बधाई दी है.
 

Advertisement
  • 7/10

अभिषेक और ऐश्वर्या प्राइवेट कपल हैं. उनकी जिंदगी लाडली बेटी आराध्या के इर्द-गिर्द घूमती है. स्टारकिड हर मौके पर पेरेंट्स संग दिखती है.
 

  • 8/10

आराध्या ने भी एनिवर्सरी के मौके पर पेरेंट्स पर खूब प्यार लुटाया. तीनों फोटोज में सिंपल लुक में दिखे. ऐश्वर्या ने व्हाइट आउटफिट कैरी किया है.
 

  • 9/10

वर्कफ्रंट पर, अभिषेक की अपकमिंग फिल्मों में राजा शिवाजी और किंग शामिल हैं. वहीं ऐश्वर्या को पिछली बार पोन्नियिन सेल्वन 2 में देखा गया था.
 

Advertisement
  • 10/10

All Photos: Instagram @aishwaryaraibachchan_arb
 

Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement