बिहार चुनाव से पहले महागठबंधन में मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार के तौर पर तेजस्वी यादव के नाम पर सहमति बनने के बाद अब 28 अक्टूबर को महागठबंधन का साझा घोषणापत्र जारी हो सकता है, जिसे खुद तेजस्वी यादव जारी करेंगे. आरजेडी सूत्रों के मुताबिक, साझा चुनावी घोषणा पत्र पर सहमति बन चुकी है जिसमें तेजस्वी की 'हर घर नौकरी' जैसे वादे होंगे.