'मेरी गाड़ी रोज चेक करो, प्रधानमंत्री की क्यों नहीं?', चुनाव आयोग पर आगबबूला हुईं ममता बनर्जी

ममता बनर्जी ने अपनी गाड़ी की जांच को लेकर चुनाव आयोग और बीजेपी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी नेताओं को चुनाव के दौरान चुनिंदा तरीके से निशाना बनाया जा रहा है. ममता ने चुनौती देते हुए कहा कि उनकी गाड़ी रोज चेक की जाए, लेकिन प्रधानमंत्री की गाड़ी की जांच क्यों नहीं होती.

Advertisement
ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की तलाशी लेने की कोशिश की. (File Photo: PTI) ममता बनर्जी ने आरोप लगाया कि केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी की तलाशी लेने की कोशिश की. (File Photo: PTI)

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 15 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:28 PM IST

ममता बनर्जी ने अपनी कार की जांच को लेकर बीजेपी और चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने बुधवार को इस्लामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'अगर हिम्मत है तो मेरी गाड़ी रोज चेक करो, लेकिन प्रधानमंत्री की गाड़ी क्यों नहीं?' उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय एजेंसियों के जरिए टीएमसी नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने और दबाव बनाने की राजनीति की जा रही है.

Advertisement

ममता बनर्जी के मुताबिक दमदम एयरपोर्ट के पास उनकी गाड़ी की जांच की गई. उन्होंने कहा कि मेरे पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है. साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि केवल चुनिंदा नेताओं को ही निशाना क्यों बनाया जा रहा है. ममता ने कहा कि बीजेपी की राजनीति अब सिर्फ चुनाव तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि बंगाल को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 'चाय में मिलाएंगे नींद की दवाई और चुरा लेंगे वोट', बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का BJP पर बड़ा आरोप

उन्होंने बीजेपी को चेतावनी देते हुए कहा, 'गिरफ्तारी की धमकियां और डराने की रणनीति यहां काम नहीं करेगी.' ममता बनर्जी ने दावा किया कि कोलकाता एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय बलों ने उनकी गाड़ी को रोककर जांच करने की कोशिश की. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पश्चिम बंगाल चुनाव जीतने के लिए केंद्र सरकार की मशीनरी का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रही है. 294 सीटों वाली पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव दो चरणों में 23 और 29 अप्रैल को होंगे, जबकि नतीजे 4 मई को आएंगे.

Advertisement

टीएमसी ने एक दिन पहले आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग (ECI) उसके नेताओं को चुनिंदा तरीके से निशाना बना रहा है और उनकी गाड़ियों की ‘सख्त जांच’ के आदेश दिए जा रहे हैं. टीएमसी के मुताबिक, पार्टी के नेताओं, खासकर अभिषेक बनर्जी को सुरक्षा कर्मियों द्वारा बार-बार रोका जा रहा है. पार्टी के राज्य महासचिव कुणाल घोष ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग ने अपने 'फ्लाइंग स्क्वॉड' को निर्देश दिया है कि टीएमसी के सभी नेताओं और मंत्रियों की सार्वजनिक रूप से जांच की जाए.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement