'TMC के राज में बम फैक्ट्रिया फल-फूल रहीं', बंगाल के बैरकपुर में पीएम मोदी का ममता सरकार पर हमला

पश्चिम बंगाल में दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में भव्य रैली की. उन्होंने टीएमसी पर आरोप लगाए कि वो सिर्फ गाली-गलौज, धमकियां और झूठी बातें फैलाती है. पीएम मोदी ने टीएमसी के 15 सालों के कार्यकाल पर सवाल उठाए र कहा कि उनके पास बंगाल के लिए कोई रोडमैप या विजन नहीं है.

Advertisement
पीएम मोदी ने टीएमसी के कार्यकाल पर सवाल उठाए. (Photo: Screengrab/BJP4India) पीएम मोदी ने टीएमसी के कार्यकाल पर सवाल उठाए. (Photo: Screengrab/BJP4India)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 1:02 PM IST

पश्चिम बंगाल में आज दूसरे चरण के चुनाव प्रचार का आखिरी दिन है. ऐसे में बीजेपी ने प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज बैरकपुर में भव्य रैली की. इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए टीएमसी पर जमकर हमला बोला.

पीएम मोदी ने कहा, 'टीएमसी की एकमात्र रणनीति गाली-गलौज करना, धमकियां देना और झूठी बातें फैलाना ही दिखी देती है. उन्होंने मोदी, संवैधानिक संस्थाओं और यहां तक ​​कि सशस्त्र बलों को भी अपने अपमानजनक बयानों से निशाना बनाया है.'

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाया कि टीएमसी नेताओं ने बंगाल की जनता को भी डराया-धमकाया है. हालांकि, पिछले 15 सालों में अपने कामों या उपलब्धियों का कोई भी ब्यौरा टीएमसी नेता ने नहीं दिया है.

पीएम मोदी ने बैरकपुर में कहा, 'टीएमसी के पास बंगाल के भविष्य के लिए कोई रोडमैप नहीं है. टीएमसी ने 15 साल का रिपोर्ट कार्ड नहीं बताया. उनके पास न विजन है और न कुछ करने की नीयत. टीएमसी के सिंडिकेट को हराना ही होगा. टीएमसी के राज में बम फैक्ट्रिया फल-फूल रही हैं.'

युवाओं को रोजगार का वादा

इसके बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि बंगाल ने दशकों तक पलायन की तकलीफ सही है. यहां रोजगार नहीं था इसलिए बच्चे बाहर कमाने चले गए और बुजुर्ग अकेले रह गए. अपने लिए ओल्ड एज होम तलाशने वाले बुजुर्गों की संख्या यहां लगातार बढ़ रही है. ये स्थिति पीड़ादायक है, इसलिए बंगाल के युवाओं के लिए बंगाल में रोजगार बीजेपी सरकार की प्राथमिकता होगी.

Advertisement

रैलियों को बताया 'तीर्थ यात्रा'
    
पीएम मोदी ने बंगाल में अपनी रैलियों और रोड शो को 'तीर्थ यात्रा' करार दिया. उन्होंने कहा, 'ये रोड शो मेरे लिए तीर्थ यात्रा की तरह रहे हैं. इस चुनाव में एक अलग ही अनुभव कर रहा हूं. इतनी गर्मी के बावजूद, इतनी रैलियों के बावजूद मुझे बंगाल के चुनाव में जरा भी थकान महसूस नहीं हुई.' 

यह भी पढ़ें: Assembly Election 2026 Live: 'बंगाल की दिशा बदलने वाली है...', बैरकपुर रैली में गरजे पीएम मोदी

उन्होंने कहा, 'मैं देखता था कि रोड शो एक स्थान पर खत्म होने के बाद भी बहुत आगे तक लोग कतार में लगे हैं. तो मैं दो पुरे उत्साह से फिर उनके बीच चला जाता था. हेलीपैड पर भी यही होता था. ये रोड शो मेरे लिए राजनीतिक कार्यक्रम नहीं रहा. मैं मां काली के भक्तों के बीच जाता था तो संभवत इसलिए मां काली भी मुझे निरंतर नई ऊर्जा से भरती जा रही थी.'

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement