ICAI CA Inter, Final Result 2022: जानिए कब जारी हो सकता है सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट, देखें जरूरी अपडेट

ICAI CA Inter Final Result 2022 Date: चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर 2022 रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख की घोषणा संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की है.

Advertisement
ICAI CA Inter, Final Result 2022: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका ICAI CA Inter, Final Result 2022: यहां देखें रिजल्ट चेक करने का तरीका

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

ICAI CA Inter, Final Result 2022: सीए फाइनल और इंटर नवंबर 2022 का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है. इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICAI) ने घोषणा की है कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर 2022 परीक्षाओं के नतीजे 10 जनवरी, 2023 को घोषित किए जा सकते हैं. रिजल्ट जारी होने के बाद, उम्मीदवार आईसीएआई की आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे.

Advertisement

चार्टर्ड अकाउंटेंट्स (सीए) फाइनल और इंटरमीडिएट नवंबर 2022 रिजल्ट जारी करने की संभावित तारीख की घोषणा संस्थान ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट और अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर की है. आईसीएआई ने ट्वीट किया, 'नवंबर 2022 में आयोजित चार्टर्ड अकाउंटेंट्स फाइनल और इंटरमीडिएट एग्जाम के रिजल्ट मंगलवार, 10 जनवरी 2023 को घोषित होने की संभावना है और इसे उम्मीदवारों द्वारा वेबसाइट icai.nic.in पर चेक किया जा सकता है.' ट्वीट के साथ जरूरी नोटिस भी शेयर किया गया है.

ICAI CA Inter, Final Result 2022: कैसे चेक कर सकेंगे रिजल्ट?
स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट icaiexam.icai.org, caresults.icai.org या icai.nic.in पर जाएं.
स्टेप 2: होम पेज पर, 'CA intermediate, final result' लिंक (जल्द एक्टिव होगा) पर क्लिक करना होगा.
स्टेप 3: अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके लॉग इन करना होगा.
स्टेप 4: सीए इंटर, फाइनल रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा, इसे चेक करें.
स्टेप 5: स्कोरकार्ड डाउनलोड करें व आगे के लिए प्रिंटआउट लेकर अपने पास रख लें.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले आईसीएआई के केंद्रीय परिषद सदस्य (सीसीएम) धीरज खंडेलवाल ने भी अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट कर जानकारी दी थी कि सीए फाइनल का रिजल्ट 10 से 15 जनवरी तक जारी किया जा सकता है. ग्रुप I के लिए सीए फाइनल परीक्षा 1 से 7 नवंबर, 2022 के बीच आयोजित की गई थी जबकि ग्रुप बी के लिए परीक्षा 10 से 16 नवंबर, 2022 तक आयोजित की गई थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »