12 अक्टूबर को होगी BSEB की शिक्षक पात्रता परीक्षा, शिक्षा मंत्री ने दी जानकारी

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) 2025 में माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) आयोजित करेगी. ऑनलाइन आवेदन 19 सितम्बर से 27 सितंबर तक होंगे.

Advertisement
STET की परीक्षा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होगी, और परिणाम 16 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे.  (Photo : AI Generated) STET की परीक्षा 12 अक्टूबर से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होगी, और परिणाम 16 नवंबर 2025 को जारी किए जाएंगे. (Photo : AI Generated)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 सितंबर 2025,
  • अपडेटेड 2:51 PM IST

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 आयोजित की जाएगी. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 19 सितम्बर 2025 से शुरू हो चुकी है जो 27 सितम्बर 2025 तक चलेगी. परीक्षा का आयोजन 12 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच होगा. परीक्षा परिणाम 16 नवम्बर 2025 को जारी किया जाएगा. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने दी जानकारी.  आवेदक BSEB की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET) 2025 आयोजित की जाएगी. इस परीक्षा के माध्यम से बिहार में माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षकों की भर्ती की योग्यता तय की जाएगी.

ऑनलाइन आवेदन:
आवेदन प्रक्रिया: 19  सितंबर 2025 से शुरू
आवेदन की अंतिम तिथि: 27 सितंबर 2025 तक

परीक्षा तिथि:
परीक्षा का आयोजन: 12 अक्टूबर 2025 से 31 अक्टूबर 2025 के बीच
परीक्षा की शेड्यूलिंग अलग-अलग क्षेत्रों और विषयों के अनुसार होगी.

कब जारी होगा रिजल्ट
परीक्षा परिणाम घोषित होने की तिथि 16 नवम्बर 2025 है. बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी है. परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को बिहार के सरकारी माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक के पद के लिए पात्र माना जाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »