महाराष्ट्र: पोस्ट ऑफिस में नौकरी, 100 रुपये में भरें फॉर्म, करें अप्लाई

जो सरकारी नौकरी की चाहत रखते हैं उन्हें मिल रहा है पोस्ट ऑफिस में मौका. ऐसे करना है आवेदन

Advertisement
पोस्ट ऑफिस का वाहन पोस्ट ऑफिस का वाहन

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 9:26 AM IST

  • पोस्ट ऑफिस में 10वीं पास के लिए भर्ती
  • जानें- क्या होगी जॉब प्रोफाइल

इंडिया पोस्ट ने महाराष्ट्र सर्कल के लिए ग्रामीण डाक सेवकों (जीडीएस) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं. महाराष्ट्र के विभिन्न स्थानों जैसे नवी मुंबई, सोलापुर, पुणे, अहमदनगर, ठाणे आदि में कुल 3650 पदों पर भर्ती निकाली गई है. जो उम्मीदवार पोस्ट ऑफिस में नौकरी करना चाहते हैं उनके लिए ये शानदार मौका है. जीडीएस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 नवंबर से शुरू हुई थी और आवेदन करने की आखिरी तारीख 30 नवंबर है.

Advertisement

आपको बता दें, जॉब प्रोफाइल में ब्रांच पोस्ट मास्टर, असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर,  और डाक सेवक  शामिल हैं. इन सभी पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए.

शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों को गणित और अंग्रेजी में उत्तीर्ण अंकों (अनिवार्य विषयों के रूप में अध्ययन) के साथ कक्षा 10 की परीक्षा पास की हो. जिन उम्मीदवारों ने प्रथम प्रयास में कक्षा 10वीं की  कंपार्टमेंट के माध्यम से भी पास की है वह भी इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. इसी के साथ स्थानीय भाषा और बुनियादी कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है.

आवेदन फीस

जनरल और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आवेदन फीस 100 रुपये है वहीं  SC/ST/PWD उम्मीदवारों को कोई आवेदन फीस नहीं देनी है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों के ऑनलाइन आवेदन के आधार पर स्वचालित रूप से उत्पन्न मेरिट सूची के आधार पर चयन किया जाएगा. केवल कक्षा 10 की परीक्षा में प्राप्त अंकों पर विचार किया जाएगा. 

Advertisement

यहां देखें भर्ती का नोटिफिकेशन

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »