NEET UG 2026 परीक्षा रद्द होने और लगातार पेपर लीक को लेकर चल रहे विवाद के बीच दिल्ली यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर योगेश सिंह ने छात्रों को शांत रहने और सरकार पर भरोसा रखने की सलाह दी है. उन्होंने आगे कहा कि जो NEET परीक्षा में हुआ, वह नहीं होना चाहिए था, सरकार द्वारा उठाए गए सभी कदम सही है, पेपर कैंसिल करना भी सही है और जो गिरफ्तारी हो रही है वह भी सही है.
छात्रों को हिदायत
उन्होंने आगे कहा कि देश में इस तरीके के हाई स्टेट एग्जाम्स के कारण गैंग्स ऑपरेट हो जाते हैं जैसे ड्रग्स माफिया होता है. वैसे ही यह एग्जाम माफिया है. मैं स्टूडेंट एसोसिएशन से अपील करता हूं कि इसका राजनीतिकरण ना करें. सरकार सख्ती कर रही है हमें इस तरीके का एग्जांपल सेट कर रही है कि अगर इस तरीके का कोई काम करेंगे तो आप पर कार्रवाई होगी. यह अच्छाई और बुराई की लड़ाई है. मेरी अपील है तमाम स्टूडेंट एसोसिएशन से और पॉलीटिकल पार्टी से कि इसको इंस्टिगेट मत कीजिए यह बच्चों के भविष्य का सवाल है, इस पर राजनीति न करें.
दोबारा से तैयारी की सलाह
योगेश सिंह ने छात्रों को सलाह दी है कि निराश होने की जरूरत नहीं है. अपने समय को बर्बाद न करें और दोबारा से तैयारी में लग जाएं.
NTA पर भी उठ रहे हैं सवाल
सूत्र कहते हैं कि जांच एजेंसियों का मानना है कि एनटीए में कुछ गड़बड़ है, कोई सिक्रेट इन्फोर्मेशन लीक कर रहा है जिसकी कड़ी जांच की जा रही है. सीबीआई और एसओजी का मानना है कि इस बार नीट पेपर लीक करने वाला नेटवर्क पुराना है. पिछले साल की जांच अधूरी रह सकती है और पटना के जिस गैंग को पकड़ा गया था वो पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था. बिहार गैंग की भी जांच हो रही है.
जांच में महिलाओं के नाम भी शामिल
इस जांच में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है. पुणे पुलिस आयुक्त अमितेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला को शहर के बिबवेवाड़ी इलाके से हिरासत में लिया गया है. पूछताछ के बाद उसे आगे की जांच के लिए सीबीआई के हवाले कर दिया गया है. पुलिस जांच के अनुसार, मनीषा वाघमारे एक ब्यूटीशियन के रूप में काम करती हैं. जांचकर्ताओं ने उनके और आरोपी धनंजय लोखंडे के बीच हुई टेलीग्राम चैट बरामद की हैं जिनसे कथित तौर पर संकेत मिलता है कि वह इस मामले में शामिल आरोपियों के साथ शामिल थीं.
सुशांत मेहरा