छंटनी किसी बुरे सपने से कम नहीं होती है. नौकरी करते-करते हम एक कम्फर्ट जोन में आ जाते हैं. घर इस नौकरी से चलता है. बच्चे पढ़ने जाते हैं, कार-घर से लेकर ट्रैवल बजट सब इसी पर निर्भर होता है. लेकिन अगर आपको अंदाजा भी न हो और सुबह उठते ही आपके मेल पर छंटनी का मैसेज आ जाए तो कैसा लगेगा. यही न कि अरे हम तो कहीं के नहीं रहे. लेकिन ऐसा नहीं है. रास्ते पूरी तरह बंद कभी नहीं होते. हमेशा जब कोई रास्ता नहीं होता, तब कई रास्ते निकलते हैं. बस, आपको समझदारी और धैर्य से काम लेना होता है.
क्यों उठ रही ये बात
अब आप सोचेंगे कि अचानक ये सवाल क्यों उठ रहा है कि नौकरी चली जाएगी. इसके पीछे लगातार आती वो खबरें हैं जिनमें कभी ओरेकल कंपनी ने 30 हजार की छंटनी कर दी. आईटी दिग्गज कॉग्नीजेंट 12,000 से 15,000 कर्मचारियों की छंटनी करने की तैयारी में है. इसी तरह वॉलमार्ट, माइक्रोसॉफ्ट जैसी कई कंपनियाें से भी ऐसी खबरें आ रही हैं. भले ही कंपनियों की अपनी मजबूरी हो, लेकिन इसमें जॉब जाने का सबसे बड़ा संकट हमारे देश के युवाओं के सामने है. अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि ये निकाले गए लोग आखिर जाएंगे कहां?
सबसे पहले क्या करें?
सबसे पहले तो ये जरूरी है कि अगर व्यक्ति किसी जॉब में हैं तो कभी भी इस फियर में न रहे कि अगर जॉब चली गई तो मेरी जिंदगी में कुछ नहीं बचेगा. अगर हममें काबिलियत है तो उसकी वैल्यू भी है. भले ही जिस कंपनी में काम कर रहे थे, उनको इसकी जरूरत नहीं है तो इसका मतलब ये नहीं कि वो काबिलियत खत्म हो गई या बेकार हो गई. आप इसे दूसरे रास्तों में लगा सकते हैं.
निकाले गए लोगों के सामने क्या हैं विकल्प?
एक्सपर्ट्स और इंडस्ट्री ट्रेंड्स के अनुसार, इन कर्मचारियों के पास अब 3 मुख्य रास्ते हो सकते हैं.
मिड-कैप और स्मॉल आईटी फर्म्स: बड़ी कंपनियों से निकले अनुभवी टैलेंट को अब छोटी और मध्यम स्तर की कंपनियां कम पैकेज पर हाथों-हाथ ले रही हैं.
ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs): भारत में विदेशी कंपनियों के अपने ऑफिस (GCCs) तेजी से बढ़ रहे हैं. ये केंद्र कॉस्ट कटिंग की जगह क्वालिटी टैलेंट पर ध्यान दे रहे हैं.
अपस्किलिंग और फ्रीलांसिंग: ऑटोमेशन के दौर में पुराने स्किल्स बेकार हो रहे हैं. निकाले गए लोग अब प्रॉम्प्ट इंजीनियरिंग और साइबर सिक्योरिटी जैसे कोर्सेज कर गिग इकोनॉमी का हिस्सा बन रहे हैं.
सबसे पहले नुकसान को समझें?
ये फायदे भी हैं शामिल
अचानक आपको ब्रेक मिलने से जरूरी नहीं है कि सिर्फ आप नुकसान ही झेल रहे हैं. इससे आपको कई फायदे भी मिल सकते हैं. जैसे आपकी रूटीन ठीक होने के बाद आप पहले पूरी नींद लें. बचत के पैसाें से कुछ दिन खर्च चलाएं. इसके बाद सोचें कि आपको आगे क्या करना है. सबसे पहले आप कम सैलरी वाले कोई विकल्प चुनकर अपनी स्किल बढ़ा सकते हैं.
आजकल सोशल मीडिया का दौर है. ऐसे में आप इनफ्लुएंसर के तौर भी खुद को स्थापित कर सकते हैं. कई ऐसे रील्स आए दिन वायरल होते हैं जिसमें आईटी सेक्टर के लोगों ने जॉब छोड़कर या छंटनी के बाद लोगों को अपनी स्किल्स सिखाना शुरू किया. आप मनोरंजन वाले वीडियो भी अपलाेड कर सकते हैं. अपनी हॉबी से जुड़े वीडियो भी आपको स्टार बना सकते हैं. लेकिन इन हालातों में सबसे ज्यादा जरूरी है कि हमें अपना पेशंस नहीं खोना चाहिए. शांत रहकर सोचना है कि पैसा और पहचान इंसान के लिए बहुत जरूरी है, लेकिन इतना जरूरी भी नहीं कि इसके न होने से सब कुछ खत्म हो जाएगा.
निवेदिता गुप्ता