ईरान से इजरायल को बचाने के लिए US ने झोंक दी ताकत! मिसाइल स्टॉक हुआ आधा

वॉशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट से पता चला है कि ईरान के साथ युद्ध के दौरान इजरायल को बचाने में अमेरिका ने अपने एडवांस मिसाइल रक्षा भंडार का लगभग आधा हिस्सा खर्च कर दिया है.

Advertisement
अमेरिका ने ईराज जंग में 200 से ज्यादा THAAD इंटरसेप्टर दागे (Photo: Reuters) अमेरिका ने ईराज जंग में 200 से ज्यादा THAAD इंटरसेप्टर दागे (Photo: Reuters)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 22 मई 2026,
  • अपडेटेड 9:00 AM IST

ईरान के साथ संघर्ष के दौरान इजरायल की रक्षा करते हुए अमेरिकी सेना ने अपने एडवांस मिसाइल रक्षा भंडार का एक बड़ा हिस्सा इस्तेमाल कर लिया है. वॉशिंगटन पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी सेना ने ईरानी बैलिस्टिक मिसाइलों को रोकने के लिए 200 से ज्यादा THAAD इंटरसेप्टर दागे हैं. यह संख्या पेंटागन के कुल मिसाइल भंडार का करीब आधा हिस्सा है. 

Advertisement

रिपोर्ट में शामिल किए गए आंकड़ों से साफ पता चलता है कि आने वाली मिसाइलों को रोकने का मुख्य बोझ वॉशिंगटन ने उठाया, जबकि इजरायल ने अपने डिफेंस सिस्टम का इस्तेमाल काफी कम मात्रा में किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे घटनाक्रम में इजरायल ने अपनी रक्षा प्रणालियों पर कम भरोसा दिखाया और अपने भंडार को बचाकर रखा. इजरायली सेना ने इस दौरान 100 से कम 'Arrow' इंटरसेप्टर और करीब 90 'David’s Sling' मिसाइलों का ही उपयोग किया. दूसरी ओर, अमेरिका ने अपनी सुरक्षा क्षमता का बड़ा हिस्सा इजरायल के बचाव में झोंक दिया. यह स्थिति दर्शाती है कि इस जंग में इजरायल की तुलना में अमेरिका ने कहीं ज्यादा एक्टिव रूप से अपनी रक्षात्मक संपत्तियों का उपयोग किया और भारी सुरक्षा बोझ उठाया है.

अगर जंग फिर से शुरू होती है...

Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है कि कुल मिलाकर, अमेरिका ने करीब 120 और इंटरसेप्टर दागे और दोगुनी संख्या में ईरानी मिसाइलों को निशाना बनाया. अधिकारी ने यह भी चेतावनी दी है कि अगर आने वाले दिनों में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच फिर से टकराव शुरू होता है, तो वॉशिंगटन को और भी ज्यादा इंटरसेप्टर इस्तेमाल करने पड़ सकते हैं.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस स्थिति का एक कारण यह भी है कि इजरायली सेना ने हाल ही में रखरखाव के लिए अपनी कई मिसाइल डिफेंस बैटरियों को ऑफ़लाइन कर दिया था. अख़बार के मुताबिक, अधिकारी ने कहा, "अगर लड़ाई फिर से शुरू होती है, तो यह असंतुलन और भी बढ़ सकता है."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement