अस्पताल से नवजात बच्ची गायब, सीसीटीवी में दिखी आरोपी महिला

चेन्नई के एक अस्पताल से 20 दिन की नवजात बच्ची के किडनैप होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस वारदात को एक नर्स ने अंजाम दिया है. इसके बाद पीड़ित मां ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी नर्स और एक अन्य महिला की तलाश कर रही है.

Advertisement
चेन्नई के एक अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी चेन्नई के एक अस्पताल से नवजात बच्ची चोरी

मुकेश कुमार / प्रमोद माधव

  • चेन्नई,
  • 19 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 2:10 PM IST

चेन्नई के एक अस्पताल से 20 दिन की नवजात बच्ची के किडनैप होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस वारदात को एक नर्स ने अंजाम दिया है. इसके बाद पीड़ित मां ने थाने में जाकर शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस केस दर्ज कर आरोपी नर्स और एक अन्य महिला की तलाश कर रही है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला चेन्नई के तिरुवन्नमलई इलाके का है. एक महीने पहले अन्नामलाई ने अपनी गर्भवती पत्नी मानिमेगलई को अस्पताल में भर्ती कराया था. इसके बाद अन्नामलाई वहां से चला गया. कुछ दिनों बाद मानिमेगलई ने एक बच्ची को जन्म दिया, लेकिन उसका पति वापस नहीं लौटा.

Advertisement

कुछ दिन बीतने पर मानिमेगलई ने अस्पताल की एक नर्स से नौकरी लगवाने के लिए कहा. नर्स ने उसे नौकरी दिलवाने से पहले एक फिटनेस टेस्ट में पास होने की बात कही. वह उसे राजीव गांधी सरकारी अस्पताल ले गई. वहां नर्स ने पीड़िता से उसकी बच्ची को गाड़ी में ही छोड़कर अकेले अंदर जाने के लिए कहा.

अस्पताल में जाने के बाद कर्मचारियों ने ऐसे किसी भी टेस्ट की बात से इंकार कर दिया. पीड़िता जब वापस लौटी तो आरोपी नर्स और उसके साथ आई महिला बच्ची लेकर फरार हो गई. पीड़िता ने को सूचना दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली, जिसमें नर्स के साथ उसकी साथी महिला की पहचान की गई है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »