BSP नेता और पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी गिरफ्तार, पुलिस ने बेटे को भी किया अरेस्ट, 9 महीने से चल रही थी तलाश

मेरठ पुलिस ने बीएसपी नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस को काफी समय से दोनों की तलाश थी साथ ही दोनों पर पुलिस ने इनाम भी घोषित कर रखा था. पूर्व मंत्री सहित सात लोगों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस भी दर्ज है.

Advertisement
मेरठ क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान. मेरठ क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में बसपा नेता पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनका बेटा इमरान.

संतोष शर्मा

  • लखनऊ,
  • 07 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST

मेरठ पुलिस ने बीएसपी नेता और पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी और उनके बेटे को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पुलिस को नौ महीने से दोनों की तलाश थी साथ ही दोनों पर पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर रखा था. 

बताया गया कि मेरठ क्राइम ब्रांच टीम ने हाजी याकूब कुरैशी और उसके बेटे इमरान कुरेशी को दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक घर से गिरफ्तार किया. 

Advertisement

खराब मीट भेजते थे विदेश

31 मार्च 2021 को मेरठ पुलिस ने याकूब कुरैशी की फैक्ट्री अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड पर छापा मारकर एक बड़े रैकेट का खुलासा किया था. अल फहीम मीटेक्स प्राइवेट लिमिटेड में अवैध तरीके से मीट प्लांट संचालन किया जा रहा था. खराब मीट पैक करके विदेश भेजा जा रहा था.

पुलिस ने करोड़ों का मीट फैक्ट्री से बरामद किया था, जिसके बाद याकूब कुरैशी और उसके परिवार समेत 14 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया था. इस मामले में 10 लोग उसी समय गिरफ्तार कर लिए गए थे, जबकि याकूब एंड फैमिली फरार हो गई थी. 

पुलिस ने इस परिवार पर गैंगस्टरएक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और करोड़ों की संपत्ति कुर्क भी की. फरार याकूब और उसके बेटों के खिलाफ 25,000 का इनाम घोषित किया गया था. पिछले 9 महीने से याकूब और उसका बेटा इमरान कुरैशी फरार था. 

Advertisement

मेरठ पुलिस को दोनों की तलाश थी. इसी दौरान मेरठ पुलिस को इनपुट मिला कि हाजी याकूब कुरैशी और उसका बेटा दिल्ली के चांदनी महल थाना क्षेत्र के एक मकान में रह रहे हैं. इस इनपुट पर मेरठ क्राइम ब्रांच ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल पुलिस दोनो से शुरआती पूछताछ कर पूरे मीट सिंडिकेट की और जानकारी जुटाने में लगी है।

याकूब कुरैशी का विवादों से रहा है गहरा नाता

उत्तर प्रदेश की राजनीति में याकूब कुरैशी का विवादों से गहरा नाता रहा है. याकून कुरैशी का नाम सबसे पहले तब सुर्खियों में आया था, जब उन्होंने डेनमार्क के कार्टूनिस्ट का सिर कलम करने वाले को 51 करोड़ का इनाम देने की घोषणा की थी. उस समय भी इस नेता ने कई बार विवादित बयान देकर मीडिया की सुर्खियां बटोरी थीं. साल 2006 में एक विवादित कार्टून से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचने की बात कहते हुए हाजी याकूब कुरैशी ने मेरठ में यह घोषणा की थी.

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »