बेंगलुरू में मंदिर के पुजारी पर महिला ने थूका, कर्मचारी ने पीटकर बाहर घसीटा, Video वायरल

महिला दावा कर रही थी कि वह भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी है. वह मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी. पुजारी ने उसे वहां जब नहीं बैठने दिया, तो उसने पुजारियों पर थूक दिया. इसके बाद कर्मचारी ने उसकी पिटाई करते हुए मंदिर से बाहर खदेड़ दिया था. इस मामले में महिला ने पुलिस में केस दर्ज कराया है.

Advertisement
पुजारी पर थूकने के बाद मंदिर के कर्मचारी ने महिला को घसीटकर बाहर निकाला था. पुजारी पर थूकने के बाद मंदिर के कर्मचारी ने महिला को घसीटकर बाहर निकाला था.

सगाय राज

  • बेंगलुरू,
  • 06 जनवरी 2023,
  • अपडेटेड 9:02 PM IST

बेंगलुरु में एक मंदिर का एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. इसमें एक कर्मचारी को एक महिला को पीटता हुआ और फिर उसे मंदिर से बाहर खींचते हुए देखा जा सकता है. बताया जा रहा है कि घटना 21 दिसंबर को हुई थी. 

हालांकि, महिला ने पांच जनवरी को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. महिला ने कहा कि उसके साथ मंदिर में मारपीट की गई और उसे घसीट कर मंदिर से बाहर निकाल दिया गया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354, 323, 324, 504, 506 के तहत प्राथमिकी दर्ज की.

Advertisement

भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी होने का किया दावा  

प्रारंभिक जांच में यह पाया गया कि महिला दावा कर रही थी कि वह भगवान वेंकटेश्वर की पत्नी है. वह मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी. मगर, पुजारी ने उसे वहां बैठने की अनुमति नहीं दी. उन्होंने महिला को मंदिर से बाहर जाने को कहा, तो महिला ने पुजारी पर थूक दिया. 

स्थानीय लोगों का दावा- मानसिक विक्षिप्त है महिला 

इसके बाद मंदिर के कर्मचारी ने उस महिला की पिटाई की और उसे मंदिर से बाहर घसीट कर बाहर कर दिया. स्थानीय लोगों का दावा है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त है. बहरहाल, फुटेज सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी कर्मचारी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »