'मंगेतर का अफेयर हमसे छिपाया, वरना मेरा बेटा जिंदा होता', मां का बड़ा खुलासा

केतन अग्रवाल की मौत के बाद उनकी मां गहरे सदमे में हैं. उन्होंने कहा कि सिया गोयल को परिवार ने अपनी बहू मान लिया था और कभी शक नहीं किया कि वह ऐसा कदम उठा सकती है. मां का आरोप है कि गोयल परिवार ने कई महत्वपूर्ण बातें, जिनमें सिया के कथित प्रेम संबंध भी शामिल हैं, उनसे छिपाईं. उन्होंने कहा कि शादी की तैयारियों वाला घर अब मातम में डूब गया है. मां ने आरोपियों को कड़ी सजा देने और बेटे के लिए न्याय की मांग की है.

Advertisement
लव ट्रायंगल में केतन की जान चली गई. Photo ITG लव ट्रायंगल में केतन की जान चली गई. Photo ITG

श्रीकृष्ण पांचाल

  • पुणे,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:21 PM IST

पुणे के केतन अग्रवाल की मौत के बाद उनकी मां गहरे सदमे में हैं. बेटे को खोने का दर्द उनकी हर बात में साफ झलकता है. आंखों में आंसू लिए वह बार-बार यही कहती हैं कि उन्होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि सिया गोयल ऐसा कदम उठा सकती है. वह बताती हैं कि केतन के जाने से उनकी दुनिया उजड़ गई है और अब उनकी एक ही मांग है कि उनके बेटे को न्याय मिले.

Advertisement

सिया परिवार के बेहद करीब आ चुकी थी
केतन की मां के अनुसार, सिया परिवार के बेहद करीब आ चुकी थी. वह कई बार उनके घर आई थी. होली और पूजा जैसे अवसरों पर उसने पूरे दिन परिवार के साथ समय बिताया था. उसकी बातचीत और व्यवहार देखकर परिवार ने उसे अपनी बहू मान लिया था. किसी को भी यह आभास नहीं हुआ कि उसके मन में कुछ और चल रहा है. उनका कहना है कि अगर सिया ने कभी कोई संकेत दिया होता या शादी को लेकर अपनी असहमति जाहिर की होती, तो हालात यहां तक नहीं पहुंचते.

जहां था शादी का माहौल, अब है मातम
भावुक होते हुए वह कहती हैं कि जिस घर में शादी की तैयारियों और खुशियों का माहौल था, वहां अब मातम पसरा हुआ है. उनका आरोप है कि गोयल परिवार ने कई महत्वपूर्ण बातें उनसे छिपाईं. सिया के कथित प्रेम संबंधों की जानकारी भी परिवार को नहीं दी गई. उनका मानना है कि यदि सच्चाई पहले सामने आ जाती, तो शायद उनका बेटा आज जीवित होता.

Advertisement

केतन की मां का दावा है कि उनके बेटे को पहले भी नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी. वह कहती हैं कि उन्होंने अपने बेटे को बेहद प्यार और लाड़-प्यार से बड़ा किया था. केतन उनसे हर बात साझा करता था और उनके जीवन का सबसे अहम हिस्सा था. अब बेटे की मौत ने उन्हें पूरी तरह तोड़ दिया है.

उन्होंने पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई और सभी आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है. उनका कहना है कि जब तक दोषियों को सजा नहीं मिलेगी, तब तक उनके बेटे की आत्मा को शांति नहीं मिलेगी और परिवार को भी न्याय का एहसास नहीं होगा.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »