खम्मम में दरिंदगी की हदें पार, 12 साल की बच्ची को रेप के बाद तीसरी मंजिल से नीचे फेंका

खम्मम में 12 साल की बच्ची से कथित रेप के बाद उसे तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पढ़ें पूरी कहानी.

Advertisement
पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है (सांकेतिक फोटो) पीड़ित बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है (सांकेतिक फोटो)

अब्दुल बशीर

  • खम्मम,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:10 PM IST

तेलंगाना के खम्मम शहर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 12 साल की एक मासूम बच्ची के साथ कथित तौर पर रेप किए जाने और बाद में उसे तीन मंजिला इमारत से नीचे फेंकने का आरोप लगा है. घटना के सामने आने के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया है. पीड़िता के परिजन और स्थानीय लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, यह घटना 6 जून को हुई थी. आरोप है कि रापर्थी नगर में रहने वाला एक लोरी चालक गाउस नाबालिग बच्ची को अपने साथ ले गया था. वहां उसने बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया. इसके बाद आरोपी ने सबूत छिपाने और बच्ची को नुकसान पहुंचाने की नीयत से उसे तीन मंजिला इमारत से नीचे धक्का दे दिया.

तीसरी मंजिल से गिरने के कारण बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के बाद उसे तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया. फिलहाल, बच्ची का इलाज जारी है और डॉक्टरों का कहना है कि अभी उसकी हालत के बारे में कुछ भी निश्चित रूप से नहीं कहा जा सकता.

Advertisement

बताया जा रहा है कि यह मामला देर से सामने आया, जिसके बाद पीड़िता के परिवार और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है. लोगों का कहना है कि आरोपी ने बेहद अमानवीय और हैवानियत भरा कृत्य किया है. इसी वजह से इलाके के लोग आरोपी के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

खम्मम टू टाउन पुलिस ने आरोपी के खिलाफ POCSO एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और आरोपी के खिलाफ उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वहीं पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुलिस जांच तेज कर दी गई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »