रात में मोबाइल के लिए हुआ झगड़ा, सुबह घर के बाहर मिली महिला की लाश, 3 बच्चों के सिर से उठा मां का साया

भोपाल के कजलीखेड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 'देव ग्रीन सिटी' में रहने वाली एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई. पति-पत्नी के बीच मोबाइल को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद जानलेवा साबित हुआ.

Advertisement
देव ग्रीन सिटी में दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत. (Photo: Representational) देव ग्रीन सिटी में दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत. (Photo: Representational)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:34 PM IST

भोपाल के कजलीखेड़ा इलाके में सोमवार सुबह एक महिला की लाश उसके घर के बाहर पड़ी मिली जिसके बाद हड़कंप मच गया. पुलिस के मुताबिक महिला के दूसरी मंजिल से कूदने की आशंका है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने का इंतजार किया जा रहा है ताकि आधिकारिक पुष्टि की जा सके. बताया जा रहा है कि रात में पति-पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ था. 

Advertisement

थाना प्रभारी पल्लवी पांडे के मुताबिक, मृतका का नाम सोनम प्रजापति है जो अपने पति के साथ देव ग्रीन सिटी में रहती है. दोनों के तीन बच्चे हैं. शुरुआती जांच में सामने आया है कि सोनम ने घर की दूसरी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या की है.

पति के शुरुआती बयान के मुताबिक, रविवार रात को पति और पत्नी के बीच मोबाइल चलाने को लेकर विवाद हुआ था. पति का कहना है कि उसकी पत्नी बार-बार मोबाइल मांग रही थी, लेकिन उसने फोन देने से इनकार कर दिया और सोने चला गया.

शुरुआती पूछताछ में पता चला है कि पति पत्नी के बीच पहले भी मोबाइल को लेकर विवाद हो चुका है. करीब एक महीने पहले ऐसे ही एक विवाद की वजह से उसने पत्नी का फोन जमीन पर पटक कर तोड़ दिया था, लेकिन रविवार को फिर से दोनों के बीच मोबाइल को लेकर विवाद हुआ जिसके बाद वो और बच्चे सो गए. लेकिन सोमवार सुबह घर के बाहर पत्नी की लाश मिली. 

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी मूल रूप से जबलपुर के रहने वाले थे और पिछले कई सालों से भोपाल में रह रहे थे. फिलहाल परिवार के साथ-साथ पड़ोसियों के भी बयान लिए जा रहे हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिससे मौत की असल वजह सामने आ सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement