Karnataka: डिनर पार्टी में चिकन पीस को लेकर दोस्तों में झगड़ा, एक की चाकू घोंपकर हत्या

कर्नाटक के बेलगावी जिले के यरगट्टी कस्बे के बाहर एक डिनर पार्टी में चिकन पीस को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. मृतक विनोद मलशेट्टी की हत्या उसके दोस्त विट्ठल हरुगोप्प ने की. दोनों नशे में थे और चिकन कम मिलने पर बहस शुरू हुई जो जानलेवा बन गई. आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है.

Advertisement
 चिकन पीस को लेकर मर्डर (Photo: Representational ) चिकन पीस को लेकर मर्डर (Photo: Representational )

सगाय राज

  • बेलगावी,
  • 14 जुलाई 2025,
  • अपडेटेड 4:43 PM IST

कर्नाटक के बेलगावी जिले में एक डिनर पार्टी के दौरान मामूली विवाद ने एक युवक की जान ले ली. यह घटना यरगट्टी कस्बे के बाहरी इलाके में हुई, जहां हाल ही में शादीशुदा अभिषेक कोप्पड़ ने अपने खेत में दोस्तों के लिए डिनर पार्टी रखी थी.

डिनर के दौरान विनोद मलशेट्टी (30) और उसका दोस्त विट्ठल हरुगोप्प चिकन के पीस को लेकर आपस में उलझ गए. आरोप है कि विट्ठल को लगा कि विनोद को ज्यादा चिकन दिया गया है और उसे कम मिला. इसी बात पर दोनों में बहस शुरू हुई.

Advertisement

मामूली विवाद पर हत्या

दोनों नशे की हालत में थे और देखते ही देखते बहस हिंसक हो गई. गुस्से में आकर विट्ठल ने विनोद के पेट में चाकू घोंप दिया. गंभीर रूप से घायल विनोद ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना की जानकारी मिलते ही मुरगोडा पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी विट्ठल को मौके से गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट किया

बेलगावी के पुलिस अधीक्षक भीमाशंकर गुलेड ने बताया कि जांच में सामने आया है कि सभी लोग शराब के नशे में थे और चिकन पीस को लेकर बहस हुई थी. बहस ने हिंसक रूप ले लिया और हत्या हो गई. आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है. यह घटना एक बार फिर बताती है कि नशे और मामूली विवाद किस तरह जानलेवा साबित हो सकते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »