पंचकूला: अमेरिका से लौटे 5 और भारतीय निकले कोरोना पॉजिटिव

हरियाणा के पंचकूला में अमेरिका से लौटे 5 और लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल हॉस्पिटल के सीएमओ डॉक्टर जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है.

Advertisement
हरियाणा में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस (तस्वीर-PTI) हरियाणा में लगातार बढ़ रहे हैं कोरोना संक्रमण के केस (तस्वीर-PTI)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 31 मई 2020,
  • अपडेटेड 10:59 AM IST

  • पंचकूला में लगातार बढ़ रही संक्रमितों की संख्या
  • अमेरिका से लौटे 5 और नागरिक कोरोना संक्रमित
वंदे भारत मिशन के तहत अमेरिका से हरियाणा लौटे 5 और भारतीय नागरिकों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. सभी लोगों को पंचकूला में क्वारनटीन किया गया है. संक्रमितों को पंचकूला सेक्टर 6 के सिविल हॉस्पिटल में रखा गया है.

सिविल हॉस्पिटल के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर जसजीत कौर ने इसकी पुष्टि की है. कोरोना पॉजिटिव मरीजों को सिविल हॉस्पिटल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है. पंचकूला के मनसा देवी कॉम्प्लेक्स स्थित रोड में क्वारनटीन सेंटर में सभी को रखा गया था.

Advertisement

अमेरिका से 73 भारतीयों को वापस लाया गया था. इन नागरिकों में पहले ही 22 की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आ गई है. अब नए 5 केस और आने से प्रशासन की मुश्किलें बढ़ गई हैं.

इसके साथ ही पंचकूला में क्वारनटीन किए गए अमेरिका से डिपोर्ट 73 भारतीयों में से अब तक 27 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं. सबको पंचकूला के अलग-अलग धर्मशाला और होटलों में क्वारनटीन किया गया था. सभी लोगों के सैंपल कोरोना टेस्ट के लिए दोबारा भेजे गए थे, जिसके बाद यह रिपोर्ट सामने आई है.

हरियाणा में अब तक 1721 कोरोना संक्रमित

हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1721 हो गई है. कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 762 हो गई है. कोरोना से ठीक हो चुके मरीजों की संख्या 940 हो गई है. अब तक हरियाणा में 19 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »