गाजियाबाद में 9 फ्लैट जलकर खाक, हाईराइज सोसायटियों के लिए 'फायर अलर्ट'

गाजियाबाद के हादसे से सबक लेते हुए बिल्डरों और प्रशासन ने निवासियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है, जिसमें किचन चिमनी की सफाई से लेकर बालकनी में कबाड़ न रखने की सख्त हिदायत दी गई है.

Advertisement
दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के दिनों में अक्सर लगती है आग (Photo-ITG) दिल्ली-एनसीआर में गर्मी के दिनों में अक्सर लगती है आग (Photo-ITG)

आशुतोष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

गाज़ियाबाद की एक हाईराइज इमारत में आग लगने से करीब 9 फ्लैट जल गए, जिसमें कई परिवारों की सालों की बसाई गृहस्थी तबाह हो गई. इस घटना के बाद दिल्ली और एनसीआर की इमारतों में फायर सेफ्टी को लेकर सवाल उठ रहे हैं. पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आती रही हैं, जिसको लेकर लोगों की अक्सर शिकायत रहती है कि उनके सोसायटी में आग से निपटने के लिए इंतजाम नाकाफी हैं.  

Advertisement

गर्मी के मौसम में तापमान बढ़ते ही अक्सर ऊंची इमारतों में आग लगने की घटनाएं सामने आती हैं. बीती रात ग्रेटर नोएडा की एक सोसायटी में भी ऐसी घटना हुई, जिस पर तुरंत क़ाबू पा लिया गया. इस तरह की घटनाओं को देखते हुए अब अलग-अलग बिल्डरों ने सोसायटी में रखने वाले लोगों के लिए दिशा निर्देश जारी किए हैं.

हाई-राइज कॉम्प्लेक्स के सभी निवासियों से अनुरोध किया गया है कि आग के जोखिम को कम करने और सभी के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करें. दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा गया है कि बालकनी में ज्वलनशील सामग्री न रखें. अखबार, गत्ते, पैकेजिंग सामग्री या कबाड़ जैसी चीज़ें बालकनी में न रखें.

यह भी पढ़ें: गंगा एक्सप्रेसवे से बदलेगी 12 जिलों की किस्मत, सोने के भाव बिकेंगे प्लॉट!

Advertisement

लोगों से सावधानी बरतनें की अपील

अक्सर गर्मी या चिंगारी से ये चीज़ें आसानी से आग पकड़ सकती हैं. लोगों से अपील की गई है कि एसी के आउटडोर यूनिट के पास सफाई रखें और एसी यूनिट के पास या ऊपर कोई भी ज्वलनशील सामग्री न रखें, क्योंकि इससे आग लगने का खतरा बढ़ सकता है. वहीं लोगों से अपील की गई है कि एक ही सॉकेट या एक्सटेंशन बोर्ड पर कई भारी उपकरणों का उपयोग न करें, इससे ओवरहीटिंग और शॉर्ट सर्किट हो सकता है.

सही रेटिंग वाले सॉकेट का उपयोग करने की सलाह दी गई है, एसी, हीटर, माइक्रोवेव जैसे भारी उपकरण केवल उपयुक्त सॉकेट में ही लगाने का निर्देश दिया गया है. सोसायटियों मे निर्देश जारी करके कहा गया है कि बिजली के कनेक्शन की जांच करें और समय-समय पर वायरिंग, प्लग और कनेक्शन की जांच करें. ढीले या खराब कनेक्शन से स्पार्किंग और आग का खतरा हो सकता है, वहीं एलपीजी सिलेंडर से संभावित खतरे को देखते हुए सिलेंडर को गर्मी और बिजली के स्रोतों से दूर और उचित वेंटिलेशन सुनिश्चित रखने के हिदायत भी दी गई है.
 
सख्त हिदायत दी गई है कि लोग अपने किचन में लगी चिमनी की नियमित सफाई और सर्विसिंग कराएं, क्योंकि उसमें जमा हुई चिकनाई अत्यधिक ज्वलनशील होती है और जरा सी चिंगारी से आग पकड़ सकती है. इसके साथ ही, घर की छतों पर लगे फायर स्प्रिंकलर को किसी भी सजावट या सामान से ढकना सख्त मना है, क्योंकि आपात स्थिति में आग को काबू करने के लिए इनका बाधित न होना बेहद महत्वपूर्ण है. सतर्कता और समय पर की गई सावधानी ही इन गगनचुंबी इमारतों में बड़े हादसों को रोक सकती है.

Advertisement


यह भी पढ़ें: स्पेन में मिल रहा है मुफ्त में घर, जॉब का भी ऑफर, बस पूरी करनी होगी एक शर्त

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement