Advertisement

बिजनेस

SBI ने बदले 1295 IFSC कोड, जानें- आपकी ब्रांच शामिल है या नहीं?

विकास जोशी
  • 28 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 12:14 PM IST
  • 1/6

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 1295 ब्रांच के IFSC कोड बदल लिए हैं. दरसअल एसबीआई के 6 सहयोगी बैंकों का इसमें विलय होने के बाद बैंक ने यह बड़ा बदलाव किया है.

  • 2/6

इस बदलाव के बाद अगर आप ऑनलाइन फंड ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो आपके पास नया IFSC कोड होना जरूरी है. इसके बिना आपको फंड ट्रांसफर करने में दिक्कत पेश आ सकती है.

  • 3/6

6 एसोसिएट बैंकों को अपने सा‍थ मिलाने के बाद एसबीआई ने इनका IFSC कोड बदलने के साथ ही नाम में भी बदलाव कर दिया है. इसकी पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है.

Advertisement
  • 4/6

संभव है कि आपका खाता भी इन बदली हुई शाखाओं में हो. आपकी शाखा इस सूची में शामिल है कि नहीं, यह आप घर बैठे ही चेक कर सकते हैं.

  • 5/6

इसके लिए आप SBI की आध‍िकारिक वेबसाइट पर पहुंच सकते हैं. यहां आपको 'अनाउंसमेंट' सेक्शन में इन ब्रांच की पूरी लिस्ट मिल जाएगी. इस लिस्ट में आपको पुराने IFSC कोड और पुराने नाम भी मिलेंगे.

  • 6/6

पुराने नाम और IFSC कोड के साथ ही आपको इस लिस्ट में नये नाम और IFSC कोड भी मिल जाएंगे. आप https://www.sbi.co.in/webfiles/uploads/files/RATIONALISED_BRANCHES_WITH_IFSC.pdf  लिंक के जरिये सीधे लिस्ट  तक पहुंच सकते हैं. इस तरह आप आसानी से चेक कर पाएंगे कि आपकी ब्रांच में भी तो कोई बदलाव नहीं हुआ है. (सभी फोटो प्रतीकात्मक)

Advertisement
Advertisement

लेटेस्ट फोटो

Advertisement