एक कर-एक देश का सपना जीएसटी लागू होने में अब सिर्फ कुछ ही दिन बचे हैं. 1 जुलाई से जीएसटी लागू हो जाएगा. 30 जून की रात को संसद में इसके लिए एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, फिर इसे लॉन्च किया जाएगा. लेकिन अभी भी लोगों के मन में इस बात का संशय है कि GST आने के बाद उनके जीवन पर क्या प्रभाव पड़ेगा. आइए एक नज़र डालतें हैं...
जीएसटी लागू होने के बाद कई भागों में टैक्स लगाया जाएगा. कुछ जरूरत के सामान ऐसे हैं जिनपर टैक्स नहीं लगाया जाएगा. जैसे कि सब्जी, फ्रेश मीट, चिकन, मछली, अंडे, दूध, दही, आटा, ब्रेड आदि. इन सभी को 0% स्लैब में रखा गया है.
दूसरा स्लैब है 5% का. जिसमें चाय, कॉफी, मिल्क पाउडर, रस, साबुतदाना, पिज्ज़ा ब्रेड, ब्रांडेड पनीर व अन्य कुछ प्रोडेक्ट.
12 प्रतिशत के स्लैब में घी, चीज़, मक्खन, फ्रोजन मीट, सॉस, ड्राई फ्रूट, नमकीन, फ्रूट जूस आदि सामान रहेंगे.
कई ऐसी वस्तुएं भी हैं जिनपर 18 प्रतिशत टैक्स लगेगा. इस लिस्ट में केक, पेस्ट्रीज़, बिस्कुट, कॉर्नफ्लेक्स, जैम, सलाद, सूप और आइसक्रीम आदि हैं.
जीएसटी स्लैब में सबसे महंगा स्लैब है 28 प्रतिशत का. जिसमें चॉकलेट, चॉकलेट वेफर, ड्रिंक्स, आदि जैसे प्रोडेक्ट हैं.
हालांकि इन सभी शंकाओं का खात्मा जीएसटी लागू होने के बाद ही होगा, तो बस इंतजार कीजिए GST का.