Stock Market Rally: युद्ध नहीं थमा... फिर क्यों शेयर बाजार में तूफानी तेजी, ये चार कारण

Stock Market Surge: शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बमबम नजर आ रहा है. बुधवार को तेजी शुरुआत के बाद कारोबार के दौरान सेंसेक्स 850 अंक, तो निफ्टी इंडेक्स 250 अंक से ज्यादा उछल गया.

Advertisement
 (Photo: ITG) (Photo: ITG)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 18 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 12:50 PM IST

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन रौनक (Stock Market Rally) देखने को मिल रही है. सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट की रफ्तार से भाग रहे हैं. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स जहां करीब 850 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स 250 अंक से ज्यादा की तेजी लेकर कारोबार कर रहा था. बीते तीन दिनों से बाजार में तेजी दर्ज की जा रही है और खास बात ये है कि मिडिल ईस्ट में जारी युद्ध से बढ़ी ग्लोबल टेंशन के बीच भी ये रैली देखने को मिल रही है. 

Advertisement

सेंसेक्स-निफ्टी में जोरदार तेजी 
शेयर मार्केट में कारोबार की शुरुआत होने पर बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 76,070 की तुलना में उछाल के साथ 76,367 पर ओपन हुआ और फिर तेज रफ्तार पकड़ते हुए 76,929 पर जा पहुंचा. BSE Sensex की तरह ही NSE Nifty भी मंगलवार के अपने बंद 23,581 के मुकाबले उछाल के साथ 23,632 पर ओपन हुआ और फिर सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए 23,835 के लेवल तक जा पहुंचा. 

मेटल छोड़ सभी सेक्टर ग्रीन
बुधवार को शेयर बाजार में उछाल के बीच मेटल शेयरों को छोड़कर बाकी के लगभग सभी प्रमुख सेक्टर ग्रीन जोन में नजर आए. खासतौर पर आईटी शेयरों में जोरदार खरीदारी देखने को मिली. Nifty-50 में टेक महिंद्रा , एचसीएल टेक से लेकर टाटा ग्रुप की टीसीएस के शेयर सबसे ज्यादा फायदे में रहे. इनमें 4% तक की तेजी देखने को मिली, जबकि HDFC Bank Share से लेकर Coal India Share तक रफ्तार पकड़कर कारोबार कर रहे थे. 

Advertisement

इन शेयरों में जोरदार तेजी 
खबर लिखे जाने तक बीएसई लार्जकैप में शामिल Tech Mahindra Share (4.30%), Infosys Share (4.20%), HCL Tech Share (4%), TCS Share (3.30%), Eternal Share (2.90%), Adani Ports Share (2.70%), M&M Share (2.50%), LT Share (2%) और IndiGo Share (1.80%) की तेजी लेकर कारोबार कर रहे थे. 

बाजार में तेजी के ये चार कारण

पहला कारण: विदेशों से पॉजिटिव सिग्नल
शेयर बाजार में तेजी के पीछे पहले कारण की बात करें, तो विदेशों से मिले पॉजिटिव ग्लोबल संकेतों का असर सेंसेक्स-निफ्टी पर देखने को मिला है. एशियाई बाजारों में शुरुआत से ही तेजी देखने को मिली है. साउथ कोरिया का Kospi करीब 4% से ज्यादा चढ़ा था, तो वहीं जापान का Nikkei भी 2% से ज्यादा उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. 

दूसरा कारण: IT Stocks में खरीदारी 
बाजार उछलने के पीछे आईटी सेक्टर के शेयरों में खरीदारी भी बड़ी वजह मानी जा रही है. इस सेक्टर में जबर्दस्त वैल्यू बाइंग देखने को मिल रही है. तमाम ब्रोकरेज द्वारा Anthropic, OpenAI से जुड़ा चिंताओं को खारिज किए जाने के बाद आईटी शेयरों में जोरदार उछाल आया है और बाजार का सपोर्ट मिला है. 

तीसरा कारण: कच्चे तेल की स्थिर कीमतें 
शेयर मार्केट में तेजी के पीछे के तीसरे कारण की बात करें, तो कहीं न कहीं युद्ध के बावजूद कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता को भी माना जा सकता है. Global Crude Oil Price 100 डॉलर के आस-पास ही स्थिर नजर आ रहे हैं. एक्सपर्ट्स का कहना है अनिश्चितता के दौरान भी क्रूड में ये स्थिरता बाजारों में तेजी ला रही है. 

Advertisement

चौथा कारण: बाजार में डर कम हुआ 
Share Market में तेजी का एक और बड़ा कारण इसके डर का पैमाना माने जाने वाले इंडेक्स India VIX में गिरावट है. इस सूचकांक में लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी है. बुधवार को ये 5% गिरकर 18.84 पर आ गया. ये मार्केट में आने वाले दिनों में गिरावट थमने का संकेत दे रहा है. 

(नोट- शेयर बाजार में किसी भी तरह के निवेश से पहले अपने मार्केट एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें.)

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement