सोना 1100 रुपये सस्ता, चांदी की कीमत भी हुई कम, जानें आज क्या है Gold-Silver का रेट

Gold-Silver Prices Today: भारतीय सर्राफा बाजार में बुधवार, 24 जून को 22 कैरेट सोने का रेट 143890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जो पिछले कारोबारी दिन से 1105 रुपये सस्ता है. चांदी का भाव भी गिरकर 2 लाख 27 हजार रुपये प्रति किलो से नीचे आ गया है. आइए जानते हैं गोल्ड-सिल्वर का लेटेस्ट रेट क्या है.

Advertisement
Gold and silver prices today 24 June 2026 (File Photo- ITG) Gold and silver prices today 24 June 2026 (File Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 12:38 PM IST

भारतीय सर्राफा बाजार में आज फिर सोना-चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की आधिकारिक वेबसाइट ibjarates.com पर 24 जून 2026 को सुबह जारी रेट्स के मुताबिक बीते दिन की तुलना में सोना-चांदी आज भी सस्ता हुआ है. 

ताजा कीमतों की बात करें तो बुधवार को 999 शुद्धता वाले 24 कैरेट सोने का रेट 143890 रुपये प्रति 10 ग्राम तक आ गया है, जो बीते कारोबारी दिन शाम के समय 1 लाख 45 हजार रुपये के करीब था. जबकि 22 कैरेट वाले सोने की कीमत भी 1 लाख 32 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम से नीचे है.

Advertisement

चांदी का भाव क्या है?

वहीं, 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट भी गिरावट के साथ अब 2 लाख 27 हजार रुपये किलो से कम है. आइए जानते हैं आज 22-24 कैरेट सोने और चांदी का लेटेस्ट रेट क्या है?

आज कितने रुपये सस्ता हुआ सोना और चांदी?

  शुद्धता मंगलवार शाम का रेट बुधवार सुबह का रेट कितना सस्ता हुआ
सोना (प्रति 10 ग्राम) 999   (24 कैरेट) 144995 143890  1105 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 995   (23 कैरेट) 144414 143314  1100 रुपये सस्ता 
सोना (प्रति 10 ग्राम) 916  (22 कैरेट)  132815 131803  992 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 750   (18 कैरेट) 108746 107918  828 रुपये सस्ता
सोना (प्रति 10 ग्राम) 585    (14 कैरेट)  84822 84176  646 रुपये सस्ता
चांदी (प्रति 1 किलो) 999      227483

226689

Advertisement
 794 रुपये सस्ती

ibjarates.com पर सोमवार से शुक्रवार रोज सुबह और शाम जारी गोल्ड-सिल्वर की कीमतें जारी की जाती हैं. हालांकि,  इन कीमतों में जीएसटी शामिल नहीं होता और ज्वैलरी खरीदने पर मेकिंग चार्ज भी अलग से देने होते हैं.

 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »