होर्मुज खुला, तेल हुआ सस्ता... लेकिन अब टैंकर वालों ने कर दिया ये बड़ा खेल!

अमेरिका-ईरान में शांति समझौते पर सहमति के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है और ब्रेंट क्रूड की कीमत 74 डॉलर के आसपास ट्रेड कर रही है, लेकिन खाड़ी क्षेत्रों में तेल के जहाजों के रेट्स हफ्तेभर में ही दोगुने हो गए हैं.

Advertisement
होर्मुज से निकलने लगे ईरानी कच्चे तेल के जहाज. (Photo: AP) होर्मुज से निकलने लगे ईरानी कच्चे तेल के जहाज. (Photo: AP)

आजतक बिजनेस डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 24 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:28 PM IST

अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता (US-Iran Peace Deal) हो चुका है और इसके साथ ही दुनिया की कुल तेल खपत का 20 फीसदी पूरा करने के लिए जिम्मेदार होर्मुज स्ट्रेट भी ओपन (Hormuz Strait Open) है. अमेरिका ने दो महीने की अपनी नाकेबंदी हटाई है, तो ईरानी तेल के जहाजों की आवाजाही भी शुरू हो चुकी है. 

एक ओर जहां इससे तेल की ग्लोबल सप्लाई सुचारू होने की उम्मीद जागी है, तो वहीं दूसरी ओर क्रूड को लेकर एक नया संकट भी खड़ा हो गया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, Hormuz और अन्य खाड़ी क्षेत्र से गुजरने वाले जहाजों के किराए की लागत में इस हफ्ते करीब दोगुने की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.   

Advertisement

डिमांड बढ़ते ही बढ़ाए रेट 
रिपोर्ट में शिपिंग डेटा और सूत्रों के हवाले से ये जानकारी दी गई है कि Hormuz Strait और गल्फ सेक्टर्स से गुजरने वाले जहाजों के किराए की लागत लगभग दोगुना होने से ऑयल टैंकर ऑपरेटर रिकॉर्ड मुनाफा कमा रहे हैं. इसके पीछे की वजह ये है कि समुद्री रूट ओपन होने से डिमांड में इजाफा हो रहा है. 

होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों की संख्या 28 फरवरी को संघर्ष शुरू होने से पहले के दैनिक औसत 125 की तुलना में हालांकि, अभी बहुत कम है. मार्केट के अनुमानों के अनुसार, लगभग 100 टैंकर माल से लदे हुए खाड़ी के अंदर फंसे हुए हैं. 

सूत्रों के मुताबिक, होर्मुज के बाहर टैंकर किराए पर लेने की दरें एक सप्ताह पहले के 106,500 डॉलर प्रति दिन से बढ़कर 190,500 डॉलर प्रति दिन हो गई हैं. इसके अलावा खाड़ी क्षेत्र के बाहर किराए पर लिए गए टैंकरों के रेट्स में भी जोरदार बढ़ोतरी हुई है. 

Advertisement

जहाज मालिकों की जोरदार कमाई 
टैंकरों के रेट्स दोगुने के आसपास होने के चलते खाड़ी के भीतर होर्मुज से गुजरने वाले मालवाहक जहाजों (VLCC) की औसत दैनिक कमाई बढ़कर लगभग 4,70,000 डॉलर प्रति दिन के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है, जो एक सप्ताह पहले की तुलना में 50,000 डॉलर से अधिक का इजाफा दर्शाती है. 

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट 
दूसरी ओर US-Iran Deal के बाद से ही कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है. बुधवार को गिरते हुए ब्रेंट क्रूड ऑयल का दाम करीब चार महीने के निचले स्तर पर आ गया. खबर लिखे जाने तक Brent Crude Oil Price तीन फीसदी से ज्यादा फिसलकर 74 डॉलर प्रति बैरल के आसपास ट्रेड कर रहा था. तो वहीं WTI Crude Price 71 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया था. मर्बन क्रूड की कीमत गिरकर 67 डॉलर प्रति बैरल के आसपास रह गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »