scorecardresearch
 
Advertisement

मेराज अहमद खान

मेराज अहमद खान

मेराज अहमद खान

Skeet Shooter

मेराज अहमद खान (Meraz Ahmad Khan) शॉटगन स्कीट के एक भारतीय निशानेबाज हैं (Shooter). एशियन गेम्‍स 2026 में मेराज अहमद खान ने पुरुष स्कीट इंवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीता.

मेराज ने सितंबर 2015 में इटली के लोनाटो में शॉटगन स्कीट इवेंट में ओलंपिक कोटा जीता. इसमें क्वालीफाई करने वाले वह पहले भारतीय हैं (First Indian to Qualify in Olympics quota in Lonato, Italy). उन्होंने 2016 ओलंपिक के लिए मेजबान देश रियो डी जनेरियो में अप्रैल में आयोजित ISSF विश्व कप में रजत जीता. वह 2022 में दक्षिण कोरिया के चांगवोन में ISSF विश्व कप में स्कीट स्वर्ण जीतने वाले पहले भारतीय बने (Meraz Ahmad, skeet gold, ISSF world cup South Korea, 2022).

वह पहले और एकमात्र भारतीय हैं जिन्होंने एक ही समय में भारत के लिए विश्व कप खिताब के साथ-साथ ओलंपिक कोटा भी हासिल किया है. वह दुनिया में 10वें और में एशिया में 6वें स्थान पर हैं. वह 15 से अधिक वर्षों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के निशानेबाज रहे हैं और राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप, एशियाई चैंपियनशिप, दक्षिण एशियाई संघ और राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय चैंपियनशिप के दौरान जीते गए पदकों सहित कई पुरस्कार जीते हैं. मेराज ने 2010 कॉमनवेल्थ गेम्स मेजबान देश भारत में आयोजित शूटिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल (जोड़े) जीता था. 2007 और 2008 सिंगापुर ओपन शूटिंग चैंपियनशिप में भी गोल्ड मेडल जीता था (Meraz Ahmad Career and Medals). 

मेराज अहमद का जन्म 2 नवंबर 1975 को उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर (Bulandshahar, UP) में हुआ था (Meraz Ahmad Age).

और पढ़ें
Follow मेराज अहमद खान on:

मेराज अहमद खान न्यूज़

Advertisement
Advertisement