scorecardresearch
 

कर्टनी वाल्श बोले- मेरे और कर्टली एम्बरोज जैसा दूसरा कोई नहीं होगा

वाल्श ने कहा, ‘आपको मेरे या कर्टली एम्बरोज जैसा कोई गेंदबाज देखने को नहीं मिलेगा.'

Advertisement
X
कर्टली एम्बरोज और कर्टनी वाल्श
कर्टली एम्बरोज और कर्टनी वाल्श

वेस्टइंडीज के महान तेज गेंदबाज कर्टनी वाल्श का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब उनके या कर्टली एम्बरोज जैसा कोई तेज गेंदबाज नहीं होगा. लेकिन, उन्होंने इस बात से इनकार किया कि तेज गेंदबाजी का स्तर गिरता जा रहा है.

वाल्श ने कहा, ‘आपको मेरे या कर्टली एम्बरोज जैसा कोई गेंदबाज देखने को नहीं मिलेगा. क्योंकि, हम रिटायर हो चुके हैं. लंबे समय पहले.’

पीटीआई के मुताबिक वाल्श ने कहा, ‘नई पीढ़ी अपनी तकनीक लेकर आएगी. जब मैं खेलता था तो मैने वही किया जो वेसले हाल और एंडी राबटर्स ने मुझे सिखाया. यदि इन सीनियर खिलाड़ियों से सलाह लेकर उस पर अमल किया जाए तो आप बेहतर गेंदबाज ही बनेंगे.’

वाल्श ने कहा कि 'आधुनिक तेज गेंदबाज खेल में समय के साथ होते जा रहे बदलावों से सामंजस्य बिठाने में कामयाब रहे हैं. खेल के सभी पहलुओं में बदलाव आए हैं, लिहाजा मुझे नहीं लगता कि तेज गेंदबाजी में गिरावट आ रही है.'

Advertisement

उन्होंने कहा कि 'आपको अपने खेल में सुधार लाने के लिए परंपरागत तेज गेंदबाजी और नई तकनीक का तालमेल बनाना होगा जो कि हो रहा है. विविधता शुरू ही से खेल का अंग थी, लेकिन आजकल के गेंदबाज उन पर ज्यादा निर्भर हैं.'

वाल्श ने कहा, ‘हमारे पास धीमी गेंद, तेज यॉर्कर, धीमे यॉर्कर पहले भी थे. अब तकनीक इसे दिखा रही है. विविधता के बावजूद निरंतरता और सटीक गेंदबाजी जरूरी है.’

मौजूदा गेंदबाजों में वह इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. उन्होंने कहा ,‘मैं किसी का नाम नहीं लूंगा लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज बेहतरीन है. क्रिकेट के लिए यह अच्छा है.’

Advertisement
Advertisement