अमेरिका ने ईरान पर भीषण हमले शुरू कर दिए हैं जिसके बाद ईरान की आईआरजीसी ने पलटवार करते हुए खाड़ी देशों पर बम बरसाए हुए हैं. इस बार अमेरिका की तरफ से 140 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया है. इनमें मिसाइल और ड्रोन साइट, नेवी के ठिकाने, गोला-बारूद भंडार, संचार नेटवर्क शामिल है. ईरान के न्यूक्लियर सिटी बुशहर, असालुयेह, बंदर-ए-देयर जास्क जैसे सैन्य ठिकानों पर अमेरिका लगातार मिसाइल और बमों से हमला कर रहा है.