पाकिस्तान के लाहौर में 19 साल बाद बसंत उत्सव की वापसी हुई है. 6 से 8 फरवरी तक शहर का आसमान पतंगों से भर गया. पंजाब की मुख्यमंत्री मरियम नवाज़ ने इसे प्रमोट किया है. सोशल मीडिया पर कुछ भारतीय अकाउंट्स ने सवाल उठाए कि पाकिस्तान बसंत पंचमी का त्योहार केवल पतंगबाजी करके कल्चर चोरी कर रहा है.