अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीन में अपने दो दिवसीय दौरे के बाद अब अमेरिका लौट चुके है. ट्रंप को चीन के विदेश मंत्री वांगी ने विदा किया. इस दौरे पर ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच व्यापार, ईरान और वैश्विक मुद्दों पर अहम बातचीत हुई. इस मौके पर चीन ने अमेरिका-ईरान संघर्ष पर मदद की पहल भी की है.