'अगर डील टूटी तो ईरान पर घातक कार्रवाई, होर्मुज के आसपास रहेंगे अमेरिकी जहाज', ट्रंप की नई धमकी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को बेहद सख्त लहजे में संदेश दिया है. ट्रंप ने स्पष्ट किया है कि जब तक 'असली समझौता' पूरी तरह जमीन पर नहीं उतरता, अमेरिकी सेना और घातक हथियार ईरान को घेरे रहेंगे. उन्होंने दो टूक कहा कि अगर ईरान ने वादा तोड़ा, तो अंजाम बहुत बुरा होगा.

Advertisement
ट्रंप की ईरान को चेतावनी. (AP Photo/Julia Demaree Nikhinson) ट्रंप की ईरान को चेतावनी. (AP Photo/Julia Demaree Nikhinson)

aajtak.in

  • वॉशिंगटन,
  • 09 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:42 AM IST

अमेरिका-ईरान में अस्थायी सीजफायर के बाद फिर से तल्खी बढ़ती जा रही है. अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ा संदेश देते हुए चेतावनी दी है कि अगर डील टूटी तो उसके खिलाफ पहले कई ज्यादा घातक कार्रवाई की जाएगी. ट्रंप ने ये भी कहा कि जब तक असली समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिका की सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास तैनात रहेंगे.

Advertisement

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को व्हाइट हाउस से कहा कि जब तक असली समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना, जहाज और हथियार ईरान के आसपास ही तैनात रहेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समझौता टूटा तो ईरान पर पहले से भी ज्यादा बड़ी और ताकतवर कार्रवाई होगी. ट्रंप ने अपने संबोधन में दोहराया कि वह ईरान को किसी भी कीमत पर परमाणु बम नहीं बनाने देंगे. उन्होंने कहा कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर पूरी तरह लगाम लगाना उनकी प्राथमिकता है.

'होर्मुज पर ईरान का कंट्रोल बर्दाश्त नहीं'

अमेरिका ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को लेकर अपनी रणनीति भी साफ कर दी है. उन्होंने कहा कि ये महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग हर हाल में खुला और सुरक्षित रहना चाहिए. अमेरिकी नौसेना के जहाज वहां मौजूद रहेंगे, ताकि तेल की आपूर्ति में कोई बाधा न आए. ट्रंप ने स्पष्ट किया कि वैश्विक अर्थव्यवस्था की सुरक्षा के लिए इस रास्ते पर किसी भी तरह का ईरानी नियंत्रण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.

Advertisement

उन्होंने अंत में दावा किया कि अमेरिकी सेना पूरी तरह तैयार है और आगे की कार्रवाई के लिए तैयार बैठी है. उन्हें बस आगे बढ़ने के आदेश का इंतजार है. ट्रंप ने ईरान को सलाह दी कि वह इस कूटनीतिक मौके का फायदा उठाए, क्योंकि अमेरिका की सहनशक्ति अब खत्म हो चुकी है. ये संदेश ईरान के लिए अंतिम चेतावनी की तरह देखा जा रहा है.

सीजफायर की शर्तों में मतभेद

ट्रंप का ये बयान ऐसे वक्त में सामने आया है, जब ईरान और अमेरिका के बीच हाल ही में दो हफ्ते का सीजफायर घोषित किया गया था. हालांकि, सीजफायर की शर्तों को लेकर दोनों पक्षों में काफी मतभेद भी नजर आ रहे हैं. ट्रंप ने पहले भी ईरान को चेतावनी दी थी कि अगर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज नहीं खोला गया तो बड़े पैमाने पर हमले किए जाएंगे.

वहीं, ट्रंप का ये बयान ईरान पर दबाव बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका ईरान को परमाणु क्षमता हासिल करने की अनुमति कभी नहीं देगा और क्षेत्र में शांति तथा सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ये जरूरी कदम उठाएगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement