'हमारी धमकी से डर गया अमेरिका', डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान का जवाब

काबुल स्थित ईरानी दूतावास ने दावा किया कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा ढांचे पर हमले की योजना टाल दी. वहीं ट्रंप ने कहा कि अमेरिका-ईरान के बीच सकारात्मक बातचीत के चलते पांच दिनों के लिए सैन्य कार्रवाई रोकी गई है. उन्होंने स्पष्ट किया कि आगे का फैसला बातचीत की प्रगति पर निर्भर करेगा. हालिया घटनाक्रम से संकेत है कि दोनों देश टकराव के बजाय कूटनीतिक समाधान की ओर बढ़ रहे हैं.

Advertisement
ईरान ने कहा था कि अगर उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ, तो वह पूरे क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा. Photo ITG ईरान ने कहा था कि अगर उसके ऊर्जा प्रतिष्ठानों पर हमला हुआ, तो वह पूरे क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा. Photo ITG

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 23 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में स्थित ईरानी दूतावास ने दावा किया है कि ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिका ने उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमले की योजना टाल दी. डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर ईरान ने कहा कि हमारी वार्निंग से अमेरिका डर गया और अपनी योजना बदल दी. दूतावास के अनुसार, डोनाल्ड ट्रंप ने हमले को स्थगित करने का आदेश दिया. दावा किया गया है कि ईरान ने स्पष्ट किया था कि अगर उसके एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला हुआ, तो वह पूरे क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाएगा. वहीं, न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरानी सरकारी टेलीविजन ने कहा कि 'ईरान की कड़ी चेतावनी के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति पीछे हट गए.'

Advertisement

दरअसल, डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को लेकर अहम बयान देते हुए कहा है कि उन्होंने अमेरिकी रक्षा विभाग को निर्देश दिया है कि ईरान के बिजली संयंत्रों और ऊर्जा ढांचे पर किसी भी संभावित सैन्य कार्रवाई को फिलहाल पांच दिनों के लिए रोक दिया जाए. यह निर्णय अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों में हुई सकारात्मक और रचनात्मक बातचीत के बाद लिया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप ने क्या कहा था?
ट्रंप ने अपने सोशल प्लेटफार्म 'ट्रुथ सोशल' पर लिखा कि दोनों देशों के बीच मिडिल ईस्ट में जारी तनाव को खत्म करने के लिए गंभीर स्तर पर चर्चा चल रही है. उन्होंने कहा कि बातचीत का रुख सकारात्मक है और इसी को ध्यान में रखते हुए हमलों को अस्थायी रूप से टालने का फैसला किया गया है.

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आगे की बातचीत की प्रगति के आधार पर ही अगला कदम तय होगा. गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले ट्रंप ने ईरान को सख्त चेतावनी दी थी कि यदि 48 घंटे के भीतर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को पूरी तरह नहीं खोला गया, तो उसके ऊर्जा ढांचे को निशाना बनाया जा सकता है.

Advertisement

हालिया घटनाक्रम से संकेत मिल रहा है कि दोनों देश अब तीखी बयानबाजी से आगे बढ़कर कूटनीतिक समाधान की दिशा में प्रयास कर रहे हैं.

ईरान की न्यूज एजेंसी तसनीम ने एक ईरानी सूत्र का हवाला देते हुए कहा है कि जब तक 'मनोवैज्ञानिक युद्ध' जारी रहेगा, तब तक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज युद्ध-पूर्व की स्थितियों में वापस नहीं लौटेगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement