'हमारा मिशन पूरा...', होर्मुज के पास ईरान के तीन ठिकानों पर अटैक के बाद बोला अमेरिका

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव फिर बढ़ गया है. अमेरिकी सेना ने ईरान के बंदर अब्बास, जास्क और केशम द्वीपों पर जवाबी हमले किए हैं, जो अपाचे हेलिकॉप्टर के गिराए जाने के बाद हुए.

Advertisement
होर्मुज स्ट्रेट में हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद हमला किया गया है. (Photo- ITG) होर्मुज स्ट्रेट में हेलीकॉप्टर क्रैश के बाद हमला किया गया है. (Photo- ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 10 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:11 AM IST

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर एक बार फिर अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है. अमेरिका ने ईरान के बंदर अब्बास, जास्क और केशम द्वीप पर हमला किया है. इन हमलों के बाद CENTCOM की ओर से कहा गया कि 'हमारा मिशन पूरा हुआ. ये हमले सेल्फ डिफेंस में किए गए, साथ ही एक दिन पहले अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराए जाने के जवाब में किए गए हैं.

Advertisement

अमेरिका ने किया था हेलिकॉप्टर गिराने का दावा

बता दें कि ये कार्रवाई अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस दावे के बाद की गई जिसमें उन्होंने दावा किया था कि ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में अमेरिकी अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है. इसके बाद अमेरिका ने मंगलवार को ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की. दूसरी तरफ ईरान का दावा है कि अमेरिका के अपाचे हेलिकॉप्टर को उन्होंने नहीं गिराया. साथ ही दावा किया गया है कि अमेरिका ने इस घटना के बहाने से ईरान पर हमला किया है.

अमेरिकी सेना ने कहा- सेल्फ डिफेंस में किया हमला

उधर, अमेरिकी सेना की ओर से कहा गया है कि उसने ईरान के खिलाफ जवाबी सैन्य कार्रवाई पूरी कर ली है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने बताया कि यह अभियान सेल्फ डिफेंस में की गई सैन्य कार्रवाई थी. जिसे 9 जून को राष्ट्रपति के आदेश अंजाम दिया गया था. एक दिन पहले अमेरिकी सेना के अपाचे हेलीकॉप्टर को मार गिराया गया था.

Advertisement

ईरानी एअर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों को बनाया निशाना

CENTCOM के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना और नौसेना के लड़ाकू विमानों ने प्रिसिजन म्यूनिशन का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़के निकट स्थित ईरानी एअर डिफेंस सिस्टम, ग्राउंड कंट्रोल स्टेशनों और सर्विलांस रडार साइट्स को निशाना बनाया. 

अमेरिका का कहना है कि यह हमला उसके सैनिकों और इलाके से गुजर रहे इंटरनेशनल कॉमर्शियल शिप्स पर हुए हालिया हमलों के जवाब में किया गया. CENTCOM ने कहा कि अमेरिकी सेना पूरी तरह सतर्क है और किसी भी ईरानी हमले का जवाब देने के लिए तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »