अमेरिकी सेना का ताकतवर B-52 बॉम्बर क्रैश, टेकऑफ के कुछ देर बाद हुआ हादसा, VIDEO

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेगिस्तानी इलाके का एक बड़ा हिस्सा जला हुआ और सुलगता हुआ दिखाई दिया. यह लगभग फुटबॉल के एक मैदान जितना बड़ा था.

Advertisement
अमेरिका का B-52 बॉम्बर क्रैश. (Photo: Social Media) अमेरिका का B-52 बॉम्बर क्रैश. (Photo: Social Media)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 16 जून 2026,
  • अपडेटेड 5:29 AM IST

अमेरिकी वायुसेना का B-52 बॉम्बर क्रैश हो गया है. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार को कैलिफोर्निया के एडवर्ड्स एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही B-52 स्ट्रैटोफोर्टेस बॉम्बर क्रैश हो गया.

एयरबेस की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि बॉम्बर जेट स्थानीय समयानुसार सुबह लगभग 11:20 बजे एडवर्ड्स एयरफील्ड पर क्रैश हुआ. अमेरिकी वायुसेना के मुताबिक, विमान में सवार सभी 8 लोगों के मारे जाने की खबर है. मौके पर तुरंत इमरजेंसी रेस्क्यू टीम भेजी गई है और रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है.

Advertisement

एयरफोर्स बेस ने बताया कि एयरफील्ड को बंद कर दिया गया है और आने वाले सभी विमानों का रास्ता बदला जा रहा है. बेस ने यह भी बताया कि अगले आदेश तक सभी नॉन-कमर्शियल विजिटर पास सस्पेंड कर दिए गए हैं.

इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रेगिस्तानी इलाके का एक बड़ा हिस्सा जला हुआ और सुलगता हुआ दिखाई दिया. यह लगभग फुटबॉल के एक मैदान जितना बड़ा था. वीडियो में रेगिस्तान से काले धुएं का एक बड़ा गुबार उठता हुआ दिखाई दे रहा है. फुटेज में विमान के मलबे का कोई बड़ा टुकड़ा दिखाई नहीं दिया.

बेस ने बताया कि क्रैश के बाद इमरजेंसी टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं लेकिन उन्होंने विमान में सवार क्रू मेंबर की संख्या के बारे में कोई जानकारी नहीं दी. अधिकारियों ने अभी इस दुर्घटना में हताहत होने वालों की जानकारी भी नहीं दी है. विमान के क्रैश होने की वजह अब तक पता नहीं चली है.

Advertisement

B-52 स्ट्रैटोफोर्टेस में आमतौर पर 5 लोगों का क्रू होता है. यह एक लंबी दूरी का बॉम्बर जेट है, जिसे 1955 में शामिल किया गया था. यह 31,750 किलो तक का पेलोड ले जा सकता है. इसे पारंपरिक और परमाणु दोनों तरह के हथियार ले जाने के लिए डिजाइन किया गया है. इसका इस्तेमाल वियतनाम युद्ध से लेकर ईरान युद्ध में हुए ऑपरेशन तक में किया गया है. एक B-52 बॉम्बर जेट की कीमत 11 करोड़ डॉलर होती है.

एडवर्ड्स रेगिस्तान में बना बड़ा एयरबेस है, जो लॉस एंजेलिस से लगभग 160 किलोमीटर दूर है और यहां दुनिया का सबसे बड़ा एयरफील्ड है. इस जगह अमेरिकी सेना के लगभग 10 हजार जवान रहते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »