अफगानिस्तान की यूनिवर्सिटी पर पाकिस्तान का हमला, 4 लोगों की मौत, मासूम बच्चों समेत 70 घायल

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि कुनार प्रांत में मोर्टार और रॉकेट हमलों में 4 लोगों की मौत और 70 घायल हुए हैं. हमलों में आम नागरिकों, छात्रों और शैक्षणिक संस्थानों को निशाना बनाया गया.

Advertisement
अफगान सरकार ने लगाए गंभीर आरोप, हमले को बताया युद्ध अपराध. (Photo: X@FitratHamd) अफगान सरकार ने लगाए गंभीर आरोप, हमले को बताया युद्ध अपराध. (Photo: X@FitratHamd)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 27 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 10:21 PM IST

अफगानिस्तान ने पाकिस्तान पर हमले का आरोप लगाया है. काबुल का कहना है कि पाकिस्तानी सेना ने पूर्वी अफगानिस्तान के कुनार प्रांत में मोर्टार और रॉकेट से हमला किया है. इसमें 4 लोगों की मौत हो गई. 70 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें महिलाएं और बच्चे शामिल हैं.

अफगान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला फितरत ने सोमवार को इस हमले की जानकारी दी. इस हमले के बाद इलाके में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. घायलों को तुरंत पास के मेडिकल सेंटरों और अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज किया जा रहा है.

Advertisement

हमदुल्ला फितरत के अनुसार, ये हमला आज दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुआ. पाकिस्तान ने कुनार की प्रांतीय राजधानी असदाबाद के कई इलाकों और मनोगई जिले के कुछ हिस्सों पर मोर्टार से गोलाबारी शुरू कर दी. रॉकेट भी दागे. इनमें नागरिकों के घरों को निशाना बनाया गया.

पाकिस्तानी हमले में सैयद जमालुद्दीन विश्वविद्यालय को भी निशाना बनाया गया. इसमें 70 लोग घायल हुए हैं, जिनमें करीब 30 छात्र शामिल हैं. वहीं, चार लोगों की मौत हो गई. स्थानीय मीडिया टोलो न्यूज के मुताबिक, कंधार प्रांत के लुक्मान-स्पिन बोल्डक इलाके में भी मोर्टार के गोले दागे गए.

अफगान सरकार ने इस हमले की कड़ी निंदा की है. हमदुल्ला फितरत ने कहा कि आम नागरिकों, शैक्षणिक और अकादमिक संस्थानों को जानबूझकर निशाना बनाना एक गंभीर और अक्षम्य युद्ध अपराध है. उन्होंने इसे क्रूरता का खुला प्रदर्शन और उकसाने वाली कार्रवाई करार दिया.

Advertisement

बताते चलें कि पाकिस्तान एक तरफ अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जंग में मध्यस्थ की भूमिका निभा रहा है. दोनों देशों के बीच स्थाई सीजफायर और डील कराने की कोशिश में लगा है, दूसरी उसकी सेना अफगानिस्ता में कहर बरपा रही है. मासूम बच्चों पर हमले कर रही है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement