जिंदा हैं या सिर्फ चेहरा? मोजतबा खामेनेई पर कई सवाल, क्या IRGC चला रहा ईरान

ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई जिंदा हैं लेकिन दिख नहीं रहे, घायल है लेकिन बयान आ रहे हैं, देश चल रहा है लेकिन असली कमान IRGC के हाथ में लगती है और दुनिया अभी तक यह नहीं जान पाई कि तेहरान का असली मालिक कौन है. खामेनेई के अब तक दो बार बयान सामने आए हैं, लेकिन एक बार भी उन्हें देखा नहीं गया है.

Advertisement
ईरान में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है (Photo: ITG) ईरान में नेतृत्व को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है (Photo: ITG)

आजतक ब्यूरो

  • नई दिल्ली,
  • 22 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:00 PM IST

दुनिया में शायद ही कोई ऐसा देश होगा जहां सबसे बड़े नेता को सत्ता संभाले हुए दो हफ्ते से ज्यादा हो जाए और उसने एक बार भी सार्वजनिक रूप से सामने नहीं आया हो. न कोई भाषण, न कोई तस्वीर, न कोई वीडियो. यही हाल है ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई का. 

28 फरवरी को अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर बड़ा हमला किया. इस हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई मारे गए. यह ईरान के लिए बहुत बड़ा झटका था. लेकिन ईरानी सिस्टम रुका नहीं. 9 मार्च को अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर बना दिया गया. लेकिन तब से लेकर आज तक मोजतबा एक बार भी सामने नहीं आए. हुआ क्या है उनके साथ?

Advertisement

28 फरवरी के उसी हमले में जिसमें उनके पिता मारे गए, मोजतबा भी घायल हुए थे. इजरायली और अमेरिकी खुफिया सूत्रों के मुताबिक वो जिंदा हैं. लेकिन चोट इतनी गंभीर है कि वो सार्वजनिक रूप से नहीं आ सकते. एक अमेरिकी अधिकारी ने Axios को बताया, "हमें नहीं लगता कि ईरानियों ने किसी मरे हुए शख्स को सुप्रीम लीडर बनाया होगा. लेकिन यह भी साबित नहीं है कि वो देश चला रहे हैं."

इजरायल के सुरक्षा मामलों के जानकार राज़ ज़िम्त ने कहा, "उनकी चोट इतनी गंभीर है कि वो वीडियो भी जारी नहीं कर सकते. क्योंकि उससे दुनिया को पता चल जाएगा कि हालत कितनी खराब है." तो अब तक क्या-क्या हुआ? 

मोजतबा ने दो बार बयान दिए. लेकिन दोनों बार खुद नहीं, किसी और ने पढ़े. 12 मार्च को पहला बयान दिया. टीवी न्यूज प्रेजेंटर ने पढ़कर सुनाया. इसमें कहा गया कि अमेरिका के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी और होर्मुज बंद रहेगा. 20 मार्च को नवरोज यानी ईरानी नए साल पर दूसरा बयान. फिर से लिखित, फिर से किसी और ने पढ़ा. इसमें ईरानी जनता की तारीफ की गई. उसी दिन ईरानी सरकारी मीडिया ने एक पुराना वीडियो जारी किया जिसमें मोजतबा किसी मदरसे में धार्मिक शिक्षा दे रहे हैं. लेकिन यह वीडियो कब का है यह नहीं बताया गया.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बंद करो समुद्री गुंडागर्दी', UAE, जापान, ऑस्ट्रेलिया... 22 मुल्कों ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पर ईरान को चेताया

असली सत्ता किसके हाथ में है? यही सबसे बड़ा सवाल है. इजराय के अखबार जेरूसलम पोस्ट ने अमेरिकी-इजरायली खुफिया सूत्रों के हवाले से लिखा कि इस वक्त ईरान में असली ताकत IRGC यानी रिवोल्यूशनरी गार्ड्स के हाथ में है।मोजतबा नाम के सुप्रीम लीडर हैं. लेकिन जमीन पर IRGC अपने हिसाब से काम कर रही है. यही वजह है कि ट्रंप की खुफिया बैठकों में भी यह सवाल उठ रहा है, "तेहरान में आखिर कमान किसके हाथ में है?" अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम अभी तक इसका जवाब ढूंढ रही है.

ईरान के बड़े नेता एक-एक करके मारे जा रहे हैं. मोजतबा की गैरमौजूदगी के बीच इजरायल ने ईरान के बड़े नेताओं को निशाना बनाना जारी रखा है. 

16 मार्च को IRGC के बड़े कमांडर गुलामरजा सुलेमानी इजरायली हमले में मारे गए. 17 मार्च को अली लारीजानी जो ईरान की सुरक्षा रणनीति के मुखिया थे और बातचीत की मेज पर ईरान का चेहरा बन सकते थे. वो भी इजरायली हमले में मारे गए. यानी ईरान अपने एक-एक बड़े नेता को खो रहा है. लेकिन ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा, "एक अकेले इंसान की मौजूदगी या गैरमौजूदगी से ईरान का सिस्टम नहीं टूटता. सुप्रीम लीडर तक शहीद हुए, लेकिन देश चलता रहा."

Advertisement

आम तस्वीर क्या है?

28 फरवरी से अब तक ईरानी सरकार के मुताबिक 1,270 लोग मारे जा चुके हैं. ईरान ने जवाब में अमेरिकी सैन्य अड्डों पर हमले किए. होर्मुज की खाड़ी बंद कर दी और लगातार इजरायल पर मिसाइलें दागती रही है. 

असली सवाल

एक देश जिसका सबसे बड़ा नेता घायल है और छुपा हुआ है. जिसके एक-एक बड़े अफसर मारे जा रहे हैं. जिसकी असली कमान एक फौज के हाथ में है. और फिर भी वो देश लड़ रहा है. मिसाइलें दाग रहा है. होर्मुज बंद रखे हुए है. दुनिया के 20 फीसदी तेल को रोके बैठा है. यही ईरान की असली ताकत है या कमजोरी? यह सवाल आने वाले दिनों में और साफ होगा.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement