ट्रंप की धमकी से भी नहीं डरा ईरान, बंद किए बातचीत के सारे रास्ते, अब 'किस्मत' के भरोसे US!

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम ईरान के संपर्क में हैं. ईरान के साथ हमारी बातचीत सकारात्मक रही. अगर हमारी किस्मत अच्छी रही, तो आज का दिन खत्म होते-होते कुछ अच्छे नतीजे सामने आएंगे. 

Advertisement
ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. (Photo: AP) ट्रंप ने ईरान को लेकर बड़ा बयान दिया है. (Photo: AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 8:51 PM IST

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान का नाम लिए बिना सीधे तौर पर बड़ा बयान दिया है. ट्रंप ने कहा कि आज रात एक सभ्यता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. खार्ग द्वीप समेत ईरान के ब्रिज और रेलवे लाइन पर अमेरिका और इजरायल की ओर से लगातार हमले हो रहे हैं. इस बीच ईरान ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक संबंध खत्म कर दिए हैं.

Advertisement

ईरान ने अमेरिका के साथ सभी राजनयिक और अप्रत्यक्ष कम्युनिकेशन चैनल बंद कर दिए हैं. अमेरिका के साथ किसी भी तरह के संदेशों का आदान-प्रदान भी बंद कर दिया है.

अमेरिका के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि हम ईरान के संपर्क में हैं. ईरान के साथ हमारी बातचीत सकारात्मक रही. अगर हमारी किस्मत अच्छी रही, तो आज का दिन खत्म होते-होते कुछ अच्छे नतीजे सामने आएंगे. 

ट्रंप की इस धमकी पर दक्षिण अफ्रीका स्थित ईरानी दूतावास ने कहा कि अमेरिका और उसके सहयोगियों को ईरान की प्राचीन सभ्यता की तरफ से ऐसा जवाब मिलेगा, जिसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे.

तुर्की में ईरान के दूतावास ने भी अमेरिकी राष्ट्रपति की इस धमकी पर तंज कसते हुए कहा कि सिकंदर ने जला दिया. मंगोलों ने तबाह कर दिया. इतिहास ने कठोर परीक्षा ली. लेकिन ईरान का वजूद फिर भी बना हुआ है. जिसे समय नहीं मिटा सका, वह किसी मानसिक दिवालिए शख्स की धमकी से वह खत्म नहीं होगा.

Advertisement

यह बयान ऐसे समय पर आया है, जब ट्रंप ने सीजफायर डील नहीं होने पर धमकी दी है कि एक पूरी सभ्यता हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी. बता दें कि इजराइली एयरफोर्स ने मंगलवार को ईरान में करीब 10 रेल लाइनों और ब्रिज पर हमला किया है. अमेरिका ने सबसे बड़ा हमला खार्ग द्वीप पर किया, जहां तेल टर्मिनल को निशाना बनाया गया. ईरान का लगभग 90 फीसी कच्चा तेल यहीं से एक्सपोर्ट होता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement