इजरायल में गिरा ईरानी मिसाइल का मलबा, काफर कासिम में ब्लास्ट के बाद मची अफरा तफरी- VIDEO

ईरान के बैलिस्टिक मिसाइल हमले के बाद इजरायल के काफर कासिम इलाके में भारी तबाही का वीडियो सामने आया है. मिसाइल का मलबा गिरने से हुए जोरदार धमाके में पांच लोग घायल हो गए हैं. इजरायली सेना (IDF) ने सेंट्रल इजरायल में फिर से मिसाइल हमले की चेतावनी जारी की है.

Advertisement
ईरान का इजरायल पर मिसाइल हमला. (Photo: ITG) ईरान का इजरायल पर मिसाइल हमला. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • तेल अवीव,
  • 26 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

अमेरिका और इजरायल की सेनाएं संयुक्त ऑपरेशन चलाकर ईरान में लगातार हमले कर रही हैं. इसके जवाब में ईरान इजरायल के कई शहरों को निशाना बनाते हुए जवाबी कार्रवाई कर रहा है. इसी बीच ईरान ने गुरुवार को सेंट्रल इजरायल को निशाना बानते हुए कई मिसाइलें दागी, जिससे पूरे शहर में सायरन बजने लगे.

ईरान के मिसाइल हमले के बारे में जानकारी देते हुए इजरायली सेना ने बताया कि ईरान की ओर से इजरायल पर एक नया बैलिस्टिक मिसाइल हमला शुरू होने के बाद इजरायली डिफेंस फोर्सेज (IDF) ने अलर्ट जारी किया, जिससे पूरे सेंट्रल इजरायल में सायरन बजने लगे.

आईडीएफ ने आगे बताया कि इसी हमले के दौरान काफर कासिम (Kafr Qasim) शहर में ईरानी मिसाइल के डेब्री और क्लस्टर म्यूनिशन (cluster munitions) के टुकड़े गिरे, जिससे स्थानीय स्तर पर नुकसान हुआ और लोग घायल हो गए हैं.

काफर कासिम से सामने आए वीडियो में हमले की भयावहता साफ देखी जा सकती है. सायरन बजते ही लोग अपनी जान बचाने के लिए गाड़ियों से बाहर निकलकर भागने लगे. कुछ ही सेकंड बाद एक जोरदार धमाका हुआ और मिसाइल का मलबा सड़क पर आ गिरा. इस ब्लास्ट के कारण वहां खड़ी गाड़ियां हवा में उछलकर पलट गईं.

Advertisement

यहां देखें वीडियो



वहीं, हादसे के तुरंत बाद इजरायल की इमरजेंसी और रेस्क्यू यूनिट्स को कफर कासिम के प्रभावित इलाके में तैनात कर दिया गया है.

मेडिकल टीम के अनुसार इस विस्फोट में पांच लोगों को चोटें आई हैं, जिनका इलाज किया जा रहा है. आईडीएफ ने नागरिकों को अगले कुछ मिनटों तक सावधान रहने और सायरन बजने पर बंकरों में रहने की सलाह दी है.

आपको बता दें कि कफर कासिम इजरायल का एक अरब बहुल शहर है जो तेल अवीव के पास स्थित है. इस हमले में घायल हुए लोग मुख्य रूप से ब्लास्ट इंजरी से प्रभावित हुए. मैगन डेविड एडोम (Magen David Adom) की टीमों ने घायलों का इलाज किया और उन्हें अस्पताल पहुंचाया.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement