हफ्तों पहले तय हुई तारीख, ईरान के खिलाफ लंबा चलेगा युद्ध... US-इजरायल की मल्टी-लेयर तैयारी

अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर संयुक्त हमला शुरू किया है. राजधानी तेहरान में सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के कार्यालय के पास विस्फोट की खबर है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़े सैन्य अभियान की पुष्टि की है. क्षेत्र में तनाव चरम पर है और हालात तेजी से बदल रहे हैं.

Advertisement
ईरान पर इजरायल-अमेरिका ने बड़े स्तर पर हमला किया है. (Photo- AP) ईरान पर इजरायल-अमेरिका ने बड़े स्तर पर हमला किया है. (Photo- AP)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 2:24 PM IST

अमेरिका और इजरायल ने शनिवार को ईरान के खिलाफ संयुक्त सैन्य हमला शुरू कर दिया, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव चरम पर पहुंच गया है. शुरुआती हमले की खबर राजधानी तेहरान से आई, जहां सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के कार्यालय के आसपास धमाकों की जानकारी सामने आई. रिपोर्ट्स के मुताबित, एक अमेरिकी अधिकारी ने बताया कि यह सैन्य अभियान लंबा चल सकता है, जिसमें लगातार कई दिनों तक कार्रवाई जारी रहेगी.

Advertisement

एक इजरायली रक्षा अधिकारी ने कहा कि यह अभियान अमेरिका के साथ समन्वय में चलाया जा रहा है और इसकी योजना कई महीनों से बनाई गई थी. हमले की तारीख भी हफ्तों पहले तय कर ली गई थी. इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि यह संयुक्त अभियान "ईरान के बहादुर लोगों को अपना भविष्य खुद तय करने की परिस्थितियां पैदा करेगा."

यह भी पढ़ें: खामेनेई सुरक्षित या मारे गए? इजरायल-अमेरिका ने सीधे घर और ऑफिस को बनाया निशाना

बताया जा रहा है कि इजरायल-अमेरिका के हमले के बाद ईरान की तरफ से दो बार मिसाइलें दागी गई हैं. पहले चरण में 70 बैलिस्टिक मिसाइलें दागी गई हैं.

इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में पुष्टि की कि अमेरिकी सेना ने ईरान में "बड़े सैन्य अभियान" शुरू कर दिए हैं. उन्होंने कहा, "हमारा उद्देश्य अमेरिकी जनता की रक्षा करना है, जिसके लिए ईरानी शासन से उत्पन्न आसन्न खतरों को खत्म किया जाएगा." ट्रंप ने दोहराया कि ईरान को कभी भी परमाणु हथियार हासिल नहीं करने दिया जाएगा.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'ईरान की मिसाइलों को मिट्टी में मिला देंगे, तुरंत सरेंडर करे IRGC', हमले के बाद ट्रंप का पहला बयान

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका ने बार-बार समझौता करने की कोशिश की, लेकिन ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से खड़ा करने का प्रयास किया और लंबी दूरी की मिसाइलें विकसित कीं, जो अमेरिका और उसके सहयोगियों के लिए खतरा हैं. उन्होंने कहा, "हम उनकी मिसाइलों को नष्ट कर देंगे, उनकी मिसाइल इंडस्ट्री को जमींदोज कर देंगे और उनकी नौसेना को खत्म कर देंगे."

ईरानी मीडिया ने देशभर में हमलों की खबर दी है. राजधानी तेहरान के ऊपर धुएं के गुबार उठते देखे गए. हालांकि ईरान की ओर से अभी आधिकारिक नुकसान का पूरा ब्योरा जारी नहीं किया गया है. हालात तेजी से बदल रहे हैं और आशंका जताई जा रही है कि यह टकराव आने वाले दिनों में और भीषण रूप ले सकता है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement