भारतीय जहाज के डूबने पर जयशंकर ने दी थी नसीहत, अब होर्मुज को लेकर ईरान ने किया कमिटमेंट

भारतीय जहाज पर हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह समुद्री व्यापार की सुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा. विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात के बाद ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा कि ईरान हमेशा होर्मुज में सुरक्षित कॉमर्स का संरक्षक बना रहेगा.

Advertisement
अब्बास अराघची, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर. (Photo- @araghchi) अब्बास अराघची, भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर. (Photo- @araghchi)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 16 मई 2026,
  • अपडेटेड 12:47 PM IST

ईरान और अमेरिका-इजरायल में जारी तनाव के बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. भारतीय जहाज पर हमले और होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ती अस्थिरता के बाद ईरान ने भारत को भरोसा दिलाया है कि वह इस अहम समुद्री रास्ते से गुजरने वाले व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा सुनिश्चित करता रहेगा.

नई दिल्ली में BRICS देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात की. बैठक के बाद अराघची ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर लिखा कि उन्होंने जयशंकर के साथ क्षेत्रीय हालात और होर्मुज स्ट्रेट की सुरक्षा पर विस्तार से चर्चा की.

Advertisement

यह भी पढ़ें: भारतीय जहाज के डूबने के बाद ईरानी विदेश मंत्री के सामने जयशंकर ने ईरान को दी ये 'नसीहत'

अराघची ने कहा, "ईरान हमेशा होर्मुज की सुरक्षा के संरक्षक की अपनी ऐतिहासिक जिम्मेदारी निभाता रहेगा. ईरान अपने मित्र देशों के लिए एक भरोसेमंद साझेदार है."

भारतीय जहाज पर ओमान के पास हुआ हमला

पिछले दिनों ओमान के पास एक भारतीय झंडे वाले जहाज पर हमला हुआ था, जिसके बाद समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई थी. भारत ने इस हमले को "अस्वीकार्य" बताते हुए नागरिक जहाजों को निशाना बनाए जाने की आलोचना की थी. इसी बीच होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले करीब 13 भारतीय जहाज अब भी इंतजार में बताए जा रहे हैं.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में अराघची ने कहा कि होर्मुज की स्थिति फिलहाल "काफी जटिल" है, लेकिन ईरान जहाजों को सुरक्षित रास्ता देने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने कहा कि जिन जहाजों को स्ट्रेट पार करना है, उन्हें ईरानी सेना के साथ बात करना होगा क्योंकि इलाके में बारूदी सुरंगें और दूसरे खतरे मौजूद हैं. उन्होंने दावा किया कि ईरान पहले भी कई भारतीय जहाजों को सुरक्षित रास्ता दिखा चुका है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'सब्र खो रहा हूं...', ईरान पर ट्रंप ने कह दी बड़ी बात, क्या बड़े अटैक की है तैयारी?

अराघची ने यह भी कहा कि ईरान और ओमान मिलकर भविष्य में समुद्री सुरक्षा और जहाजों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने पर काम कर रहे हैं. उन्होंने साफ किया कि होर्मुज स्ट्रेट खुला हुआ है और सभी जहाज गुजर सकते हैं, लेकिन जो देश ईरान के खिलाफ युद्ध में शामिल हैं, उनके जहाजों की अतिरिक्त जांच की जाएगी.

ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका पर भी तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि जब बातचीत चल रही थी, उसी दौरान अमेरिका और इजरायल ने ईरान पर हमला किया, इसलिए अब तेहरान के लिए वॉशिंगटन पर भरोसा करना मुश्किल है. उन्होंने कहा, "हम बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन तभी जब दूसरी तरफ से गंभीरता दिखाई दे."

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement