अमेरिका के विमानों को समंदर में दफन करेगा ईरान! खामेनेई किन हथियारों के दम पर ट्रंप को दे रही धमकी

ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को खुली चेतावनी दे डाली है. उन्होंने बिना किसी हथियार का नाम लिए कहा है कि उनके पास भी ऐसे हथियार हैं जो समुद्र की गहराई में भेज सकता है. यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों मुल्कों के बीच दो बैठक हुईं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला.

Advertisement
फतह-1 और फतह-2 हाइपरसोनिक मिसाइलों पर चर्चा (Photo: Tasnim News Agency) फतह-1 और फतह-2 हाइपरसोनिक मिसाइलों पर चर्चा (Photo: Tasnim News Agency)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 21 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:03 PM IST

ईरान और अमेरिका के बीच अब तक दो बड़ी बैठक हो चुकी है, लेकिन कोई साफ़ नतीजा नहीं निकला. इस बीच मिडिल-ईस्ट में अमेरिका अपने सैन्य क्षमताओं को तेजी से बढ़ा रहा है. अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस अब्राहम लिंकन और यूएसएस जेराल्ड आर फोर्ड ईरान के नज़दीक तैनात किया है. इन सब के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह अली खामेनेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को लगातार खुली धमकी दे रहे हैं.

Advertisement

सुप्रीम लीडर खामेनेई ने हाल में ही कहा था कि ईरान के पास ऐसे हथियार हैं जो अमेरिकी युद्धपोतों को तबाह कर सकता है. उन्होंने एयरक्राफ्ट कैरियर को खतरनाक मशीन बताते हुए कहा कि उससे भी अधिक खतरनाक वह हथियार है जो इसे समुद्र की गहराई में भेज सकता है. 

खामेनेई ने किसी ख़ास हथियार का नाम नहीं लिया, बल्कि इसे एक प्रतीकात्मक संदेश के रूप में पेश किया. उन्होंने ईरान की समुद्री उपस्थिति और उसकी ‘एरिया डिनायल’ रणनीति पर जोर दिया, खासकर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के क्षेत्र में. आइए अब समझते हैं कि ईरान के पास कौन-कौन से हथियार हैं जो वह अमेरिका के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है.

ईरान की सेना के पास फतह श्रेणी की हाइपरसोनिक मिसाइलें प्रमुख स्थान रखती हैं. फतह-1, जिसे जून 2023 में पेश किया गया था, लगभग 1,400 किलोमीटर की दूरी तक मार करने में सक्षम है और इसकी गति मच 13 से 15 तक है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: Ground Report: ईरान की अवाम या अमेरिका... खामेनेई को कौन करना चाहता है सत्ता से बेदखल?

इसके अलावा नवंबर 2023 में पेश की गई फतह-2 मिसाइल में हाइपरसोनिक ग्लाइड व्हीकल तकनीक हो सकती है, जो उड़ान के दौरान दिशा बदल सकती है, जिससे इसे रोकना बेहद मुश्किल हो जाता है. 

इसके अलावा, ईरान के पास नूर, कादेर, गदीर, नसर, राद और अबू महदी जैसी एंटी-शिप क्रूज मिसाइलों की संख्या 1,000 से 1,200 के आसपास मानी जाती है, जिनकी मारक क्षमता भी काफी प्रभावशाली है. हालांकि, यह साफ़ नहीं है कि ये मिसाइलें अमेरिकी एयरक्राफ्ट कैरियर्स को कितना नुकसान पहुंचा सकती हैं क्योंकि अमेरिकी जहाजों के पास शक्तिशाली एयर और मिसाइल डिफेंस सिस्टम मौजूद हैं.

इसके अलावा, ईरान के पास समुद्री बारूदी सुरंगें, टॉरपीडो और मानव रहित हवाई और समुद्री वाहनों का भी अच्छा भंडार है, लेकिन इनकी प्रभावशीलता को लेकर विशेषज्ञों के मत अलग-अलग हैं. इस प्रकार, खामेनेई का बयान साफ तौर पर अमेरिका को एक सशक्त चेतावनी है कि ईरान अपने समुद्री क्षेत्र की सुरक्षा के लिए गंभीर और तैयार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement