इस्लामाबाद में वार्ता से पहले मुनीर से मिले अराघची, अमेरिकी डेलिगेशन अब भी रास्ते में!

ईरान-अमेरिका तनाव के बीच पाकिस्तान कूटनीतिक रूप से एक्टिव नजर आ रहा है. अमेरिकी प्रतिनिधियों के इस्लामाबाद पहुंचने से पहले आर्मी चीफ आसिम मुनीर ने ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की. इस बैठक को संभावित मध्यस्थता और क्षेत्रीय समीकरणों के लिहाज से अहम माना जा रहा है.

Advertisement
आसिम मुनीर, अब्बास अराघची ने की द्विपक्षीय वार्ता. (Photo- Tasnim/File) आसिम मुनीर, अब्बास अराघची ने की द्विपक्षीय वार्ता. (Photo- Tasnim/File)

आजतक इंटरनेशनल डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 25 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 12:43 PM IST

ईरान और अमेरिका के बीच जारी तनाव के बीच पाकिस्तान एक बार फिर कूटनीतिक केंद्र बनता नजर आ रहा है. अमेरिकी प्रतिनिधियों के इस्लामाबाद पहुंचने से पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से अहम मुलाकात की.

इस मुलाकात की जानकारी पाकिस्तान में ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर साझा की. बैठक में पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी समेत पाकिस्तान में ईरान के राजदूत और ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बकाई समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान दोनों देशों के बीच क्षेत्रीय हालात और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा हुई.

Advertisement

यह भी पढ़ें: जंग के बीच अमेरिका ने खोजा कमाई का नया रास्ता! अरब देशों से मोटा पैसा बनाने की तैयारी

इससे पहले इस्लामाबाद पहुंचते ही अराघची ने कहा कि उनका दौरा बेहद अहम समय पर हो रहा है. उन्होंने बताया कि इस यात्रा का मकसद पाकिस्तान, ओमान और रूस जैसे साझेदार देशों के साथ करीबी समन्वय करना और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा करना है. उन्होंने साफ कहा कि ईरान अपने पड़ोसी देशों को प्राथमिकता देता है और मौजूदा संकट में उनके साथ मिलकर समाधान तलाशना चाहता है

इस्लामाबाद पहुंच रहा अमेरिकी प्रतिनिधि

इस कूटनीतिक हलचल के बीच अमेरिका की तरफ से भी बड़ी पहल देखने को मिल रही है. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जेएर्ड कुश्नर शनिवार को इस्लामाबाद पहुंचने वाले हैं. हालांकि, ईरान ने सीधी बातचीत से इनकार किया है. दूसरी तरफ अमेरिका का दावा है कि ईरान ने सीधी बात का अनुरोध किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: PHOTO: इस्लामाबाद वार्ता के बीच अमेरिका ने फिर दबाई ईरान की नस, पोर्ट जाते जहाज को पकड़ा

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लीविट ने कहा कि हाल के दिनों में ईरान की ओर से कुछ प्रगति के संकेत मिले हैं, हालांकि उन्होंने विस्तार से जानकारी नहीं दी. उन्होंने उम्मीद जताई कि पाकिस्तान में होने वाली बातचीत से सकारात्मक नतीजे निकल सकते हैं.

हालांकि, ईरान ने फिलहाल अमेरिका के साथ सीधे बातचीत की किसी योजना से इनकार किया है. ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने स्पष्ट किया कि ईरान अपने विचार पाकिस्तान के जरिए साझा करेगा, लेकिन आमने-सामने की बैठक फिलहाल तय नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement